Aadhaar के कई सारे काम होंगे फ्री, लंबी लाइन में लगने का भी झंझट होगा खत्म
Aadhaar Card में कई बार हमें कुछ चीजें अपडेट करानी पड़ जाती हैं। आपको बता दें कि अब आप आधार से संबंधित कई सारे काम अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस पर जाकर करवा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि किस काम के लिए आपको कितने पैसे खर्च करने होंगे।
आधार कार्ड आज के समय में हर किसी के लिए एक जरूरी डॉक्यूमेंट बन चुका है। चाहे कोई बच्चा ही क्यों न हो उसके लिए भी आधार कार्ड बनवाना अनिवार्य है। अगर आप अपने आधार कार्ड में किसी तरह का करेक्शन कराने जा रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है।
नई जॉब्स से लेकर बैंक में खाते खोलने तक हर जगह आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। यहां तक कि किराए में मकान लेने पर भी आधार कार्ड देना होता है। कई बार ऐसा होता है कि आधार कार्ड में हमें मोबाइल नंबर, ऐड्रेस, या फिर सर नेम चेंज कराना पड़ जाता है। अब आप आधार से जुड़ा कोई भी काम बेहद आसानी से कर सकते हैं।
अधिकांश लोगों को लगता है कि आधार से जुड़ा काम सिर्फ आधार केंद्र पर ही होगा, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आपको बता दें कि अब पोस्ट ऑफिस में भी आधार से जुड़े कई सारे काम होते हैं। इसलिए अगर आपको अपने आधार में किसी तरह का करेक्शन कराना है तो आप अपने नजदीकी आधार केंद्र जा सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस में भी आधार कार्ड से जुड़ी कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। पोस्ट ऑफिस आधार सेंटर पर लोग नया आधार कार्ड बनवा सकते हैं, यानी यहां आधार एनरोलमेंट की सुविधा होती है।
इसके अलावा, पोस्ट ऑफिस आधार सेंटर पर आधार से जुड़ी जानकारी जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल और जन्मतिथि को अपडेट कराया जा सकता है। यहां बायोमेट्रिक अपडेट की सुविधा भी मिलती है, जिसमें फोटो, फिंगरप्रिंट और आइरिस डेटा शामिल हैं।
पोस्ट ऑफिस आधार सेंटर पर नया आधार कार्ड बनवाने के लिए कोई फीस नहीं लगती है। यहां 5 साल से कम उम्र के बच्चों का आधार कार्ड पूरी तरह मुफ्त बनाया जाता है। इतना ही नहीं, 5 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों का आधार कार्ड भी पोस्ट ऑफिस आधार सेंटर में बिना किसी शुल्क के बनता है।
पोस्ट ऑफिस आधार सेंटर पर 5 से 17 साल की उम्र के बच्चों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट की सुविधा बिल्कुल मुफ्त दी जाती है। इसमें बच्चे की फोटो, फिंगरप्रिंट और आइरिस डेटा को अपडेट किया जाता है। इस तरह के सभी कामों के लिए अब आपको एक रुपये भी खर्च करने की जरूरत नहीं हैं।
अगर आपकी उम्र 17 वर्ष से अधिक है और आपको आधार में बायोमेट्रिक अपडेट कराना है तो पोस्ट ऑफिस आधार सेंटर में आपको इसके लिए सिर्फ 100 रुपये देने होंगे। अगर आप अपने आधार कार्ड में किसी तरह का डेमोग्राफिक अपडेट कराते हैं तो इसके लिए आपको पैसे खर्च करने पड़ेंगे। डेमोग्राफिक अपडेट के लिए पोस्ट ऑफिस में आपसे 50 रुपये की फीस ली जाएगी।
अगर आप अपने आधार कार्ड में किसी तरह का डॉक्यूमेंट अपडेट कराते हैं तो इसके लिए भी आपको चार्ज देना पड़ेगा। इसकी फीस की बात करें तो इसें आपको सिर्फ 50 रुपये का चार्ज लगेगा।
IPL में वैभव सूर्यवंशी, जानें कौन हैं WPL की सबसे युवा खिलाड़ी दीया यादव
Google पर भूलकर भी न सर्च करें ये 7 चीजें, घर से उठा ले जाएगी पुलिस
17,000 रुपये सस्ता मिल रहा है वनप्लस का यह धाकड़ स्मार्टफोन, Amazon के ऑफर्स ने करा दी मौज
भारत के अलावा इन देशों में भी चलता है रुपया, जानिए विदेशों में क्यों है इतना पॉपुलर
टूट गया वैभव सूर्यवंशी के सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड
युवराज की मौत: 2021 से सैटेलाइट इमेज में दिखाई दे रहा है पानी से भरा जानलेवा गड्ढा, लेकिन सोते रहे अधिकारी
संभल के CJM विभांशु सुधीर का हुआ ट्रांसफर, CO अनुज चौधरी समेत कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ दिया था FIR का आदेश
वाहन मालिकों के लिए बड़ी खबर, टोल देनदारी बकाया होने पर अब नहीं मिलेगा वाहन बिक्री या फिटनेस का एनओसी
बीजेपी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नितिन नबीन, सियासी सफर से लेकर दक्षिण की 'अग्निपरीक्षा' तक; जानें सबकुछ
पद संभालते ही एक्शन में आए नितिन नबीन, विनोद तावड़े और राम माधव को सौंपी ये अहम जिम्मेदारी
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited