प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और खूबसूरत नजारों के बीच बिताया गया समय रिश्ते में नई ताजगी भर देता है। यदि आप अपने रिश्ते को और भी खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो आपको इस वैलेंटाइन डे पर ट्रिप प्लान कर लेनी चाहिए। आइए जानते हैं 5 रोमांटिक डेस्टिनेशन।
राजस्थान का उदयपुर कपल्स की सबसे पसंदीदा रोमांटिक डेस्टिनेशन में से एक है। पिछोला लेक के आसपास डिनर डेट या सिटी पैलेस की सैर आपके वैलेंटाइन वीकेंड को यादगार बना सकती है।
अगर आप ठंडे मौसम और पहाड़ों के बीच रोमांटिक ट्रिप चाहते हैं, तो मनाली एक बेहतरीन विकल्प है। यहां छोटे-छोटे कैफे डेट्स और लंबी वॉक इस ट्रिप को और खास बना देती हैं।
जो कपल्स समुद्र किनारे क्वालिटी टाइम बिताना पसंद करते हैं, उनके लिए गोवा से बेहतर जगह शायद कोई नहीं है। समंदर किनारे सनसेट देखना, कैंडल लाइट डिनर और म्यूजिक के साथ रिलैक्सिंग माहौल आपके वैलेंटाइन ट्रिप को यादगार बना देगा।
यदि आप भीड़भाड़ से दूर किसी शांत जगह पर अपने पार्टनर के साथ समय बिताना चाहते हैं, तो आपके लिए ऋषिकेश सबसे बेस्ट जगह रहेगी। शाम को गंगा आरती और नदी किनारे टहलना आपके रिश्ते को और मजबूत करेगा।
तमिलनाडु का खूबसूरत हिल स्टेशन ऊटी कपल्स के बीच काफी फेमस है। ऊटी लेक में बोटिंग और डोडाबेट्टा पीक से दिखाई देने वाले नजारे इस ट्रिप को यादगार बना देते हैं।
वैलेंटाइन वीकेंड पर ट्रिप प्लान करते समय प्री-बुकिंग जरूर कर लें। इससे आपको ट्रिप के दौरान होने वाली समस्या से बचने में मदद मिल सकती है।