प्यार भरा वेकेशन, इस वैलेंटाइन उड़ चलें फुकेट और क्राबी
Valentine Getaway: वैलेंटाइन को स्पेशल बनाने के लिए इस बार फुकेत और क्राबी घूमने का सुनहरा मौका है। आईआरसीटीसी ने बेहद ही आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी रहने से लेकर खाने-पीने तक सबके बारे में यहां डिटेल में बताया गया है।
वैलेंटाइन वीक को बनाएं स्पेशल
वैलेंटाइन वीक को और भी ज्यादा स्पेशल इस बार आप विदेश यात्रा करके मना सकते हैं। इस वैलेंटाइन, अगर आप गिफ्ट की जगह यादें देना चाहते हैं, तो रोमांटिक ट्रिप से खूबसूरत कोई सरप्राइज नहीं हो सकता है। आईआरसीटीसी ने शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है।
घूम आएं थाईलैंड
थाईलैंड के प्रमुख आकर्षण फुकेत और क्राबी की यात्रा करने का मौका मिल रहा है। इस टूर पैकेज का नाम वैलेंटाइन स्पेशल रखा गया है। वैलेंटाइन डे को ध्यान में रखकर ही इस पैकेज को डिजाइन किया गया है।
बेहद खास होगी यात्रा
नीले समंदर, सफेद रेत वाले बीच, रोमांटिक सनसेट और प्राइवेट मोमेंट्स यह जगह आपके प्यार को और गहरा बना देगी। फुकेट, लग्जरी बीच रिसॉर्ट्स और रोमांटिक माहौल के लिए मशहूर है। वहीं, क्राबी अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, चूना पत्थर की ऊंची चट्टानों और शांत बीच के लिए जाना जाता है।
वैलेंटाइन ट्रिप के लिए परफेक्ट
वैलेंटाइन ट्रिप के लिए एकदम परफेक्ट ये पैकेज रहने वाला है जहां आपको एडवेंचर और सुकून दोनों एकसाथ मिल जाएंगे। फुकेट में सनसेट क्रूज, कैंडललाइट डिनर का अनुभव, आइलैंड टूर और रेलाय बीच पर समय बिताना कपल्स के लिए यहां करने को बहुत कुछ है। फुकेट के पास फी फी आइलैंड्स की बोट राइड में भी आप शामिल हो सकते हैं।
नोट कर लें डेट
8 दिन और 7 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 12 फरवरी 2026 को लखनऊ से रात 9:15 बजे की फ्लाइट में सवार होना है। फ्लाइट मुंबई एयरपोर्ट पर रात 11:45 बजे लैंड करेगी। इमिग्रेशन के बाद फुकेत के लिए अगली फ्लाइट सुबह 4:10 बजे लेनी है।
पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं और खर्चा
3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा इस पैकेज में ही शामिल है। सिंगल शेयरिंग में इस ट्रिप के लिए आपको 102500 रुपए खर्च करने होंगे। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 82800 रुपए तय किया गया है।
बुकिंग से रिलेटेड जानकारी
आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड NLO40 है। ज्यादा जानकारी के लिए 8287930902, 9236367954, 8287930922 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
कौन हैं 19 वर्षीय युवराज सामरा, T20 वर्ल्ड कप में लगाई सेंचुरी, युवी से कैसा नाता
ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के राष्ट्रीय पशु में अगर हो जाए लड़ाई तो किसकी होगी जीत, जवाब जान चौक जाएंगे
Salim Khan Hospitalised: ससुर जी का हाल-चाल लेने पहुंचे अतुल अग्निहोत्री, वायरल हुई एक-एक तस्वीर
सलीम खान की इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा था गदर, अमिताभ बच्चन को रातों-रात बना दिया सुपरस्टार
Ramadan Moon Mehndi Design: रमजान की चांद रात पर हाथों में रचाएं खास चांद वाली मेहंदी, देखें Moon मेहंदी डिजाइन फोटो
India AI Impact Summit 2026 : 2035 तक AI डेटा सेंटर में 100 अरब डॉलर लगाएगा अडानी समूह, शेयरों में तेजी
AI से डरे नहीं, हाथ मिलाएं! नैसकॉम ने कहा-भारतीय कंपनियों के लिए 'खतरा' नहीं, 'खजाना' है एआई
इमरान खान को सही और लगातार मेडिकल मदद मिले: गावस्कर-कपिल देव समेत 14 पूर्व कप्तानों की पाकिस्तान सरकार से अपील
इन 5 राशियों की लाइफ में आ सकता है भूचाल, शनि के ट्रिपल प्रभाव में है ग्रहण का साया
कौन हैं 19 वर्षीय युवराज सामरा, T20 वर्ल्ड कप में लगाई सेंचुरी, युवी से कैसा नाता
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited