गुलाबी नगरी से लेकर सुनहरी नगरी तक, नवम्बर-दिसंबर में घूमने के लिए परफेक्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन
Rajasthan Travel Tips: समृद्ध ऐतिहासिक धरोहर, अद्भुत वास्तुकला और सांस्कृतिक विविधता राजस्थान की पहचान है। राजपूताना विरासत से लेकर रेगिस्तान की सुंदरता हर यात्री के दिल को छू जाती है। अगर आप राजस्थान घूमने की योजना बना रहे हैं तो इन जगहों को ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
राजस्थान टूरिज्म
राजस्थान अपने राजसी किलों, हवेलियों, रेत के टीलों और संस्कृति के लिए दुनिया भर में फेमस है। अगर आप राजस्थान घूमने की योजना बना रहे हैं, तो यह गाइड आपके लिए परफेक्ट है।
जयपुर-गुलाबी नगरी
रॉयल हवेलियों, किलों और रंगीन बाजारों के लिए जयपुर मशहूर है। हवा महल, आमेर किला, सिटी पैलेस, जंतर मंतर और बापू बाजार (शॉपिंग के लिए) यहां का प्रमुख आकर्षण है।
उदयपुर-झीलों का शहर
झीलों का शहर नाम से फेमस उदयपुर में आप पिचोला झील, फतेह सागर झील, और नदी महल के दीदार कर सकते हैं। झीलों पर नाव की सवारी आपको मंत्रमुग्ध कर देगी।
माउंट आबू
राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू शानदार ट्रैवल डेस्टिनेशन है। नक्की झील, दिलवाड़ा जैन मंदिर और सनसेट पॉइंट यहां का प्रमुख आकर्षण है।
कुम्भलगढ़ किला
भारत की महान दीवार के नाम से फेमस कुम्भलगढ़ किला की यात्रा आपकी बकेटलिस्ट में हर हाल में शामिल होनी चाहिए। विशाल दीवारों के लिए ये प्रसिद्ध है।
रणथंभौर नेशनल पार्क
बाघों की सफारी के लिए फेमस रणथंभौर नेशनल पार्क की यात्रा आपका दिन बना देगी। जंगल, झीलें और बाघों के दृश्य हैरान कर देने वाला अनुभव देते हैं।
सोनार किला
राजस्थान का ऐतिहासिक और वास्तुकला का मिश्रण देखने के लिए आपको सोनार किला जाना चाहिए। सुनहरे बलुआ पत्थर से बना ये किला फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए जन्नत से कम नहीं है।
PCOD में सुबह की ये आदतें हो सकती हैं गेमचेंजर, वजन और हार्मोन सब होगा बैलेंस
13 December History: संसद पर कायराना आतंकवादी हमले की कहानी, पढ़ें 13 दिसंबर का इतिहास
अजूबा से कम नहीं भारत की ये रेल पटरी, दोनों तरफ हैं अलग अलग Station
3 दिन बारिश होगी मूसलाधार, बर्फबारी-शीतलहर से लुढ़केगा तापमान; कोहरे से ट्रेनें होंगी लेट
443 किमी. दूरी, 7 स्टेशन, 130 की रफ्तार; चल गई UP-MP के बीच पहली वंदे भारत एक्सप्रेस
UP Weather: घने कोहरे की आगोश में यूपी, 32 जिलों में IMD का अलर्ट; ठंड का प्रकोप जारी
ममता बनर्जी के निर्वाचन क्षेत्र भवानीपुर में चुनाव आयोग की कार्रवाई, मतदाता सूची से हटाए 44 हजार वोटरों के नाम, बताई वजह
Malayalam Thriller: 'दृश्यम' की बाप सस्पेंस से भरी ये मलयालम मूवीज, तुरंत करें स्ट्रीम
कतर क्यों जाते हैं भारतीय, पैसा बहाने के पीछे ये है असली वजह
मर्दों के लिए रामबाण है ये सफेद ड्राई फ्रूट, दूध के साथ खाने से आएगी घोड़े जैसी ताकत
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited