​भारत का स्विट्जरलैंड है ये खूबसूरत हिल स्टेशन, बर्फ-झील से लेकर हरियाली का ऐसा अनूठा रूप नहीं देखा होगा कहीं.. जरूर करें विजिट​

​भारत में वैसे तो बहुत सारे खूबसूरत हिल स्टेशन्स है, लेकिन अगर इन गर्मियों में आप भारत का स्विट्जरलैंड देखना चाहते हैं। तो उत्तराखंड का मस्ट विजिट हिल स्टेशन औली आपकी लिस्ट में सबसे पहले होना चाहिए। यहां देखें औली में घूमने वाली जगहें कौन सी है, औली कैसे पहुंचे और औली का तापमान क्या है।

भारत का स्विट्जरलैंड
01 / 07

​भारत का स्विट्जरलैंड

​भारत के स्विट्जरलैंड के नाम से मशहूर उत्तराखंड का ये बर्फ से लदा खूबसूरत हिल स्टेशन वाकई आपको जिंदगी में एक बार तो विजिट करना ही करना चाहिए। अगर आपको नदी, पहाड़, बर्फ और हरियाली का अनूठा रूप देखना है, तो इन गर्मियों में यहां आना परफेक्ट है।​

कौन सा हिल स्टेशन है ये
02 / 07

​कौन सा हिल स्टेशन है ये​

​ये खूबसूरत हिल स्टेशन है, उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित छोटा सा नगर है। इस हिल स्टेशन का नाम औली है, इन दिनों औली का तापमान करीब करीब -2 डिग्री है। और यहां मार्च से लेकर जून के बीच का समय विजिट करने के हिसाब से बहुत ही ज्यादा सुहावना होता है।​

इन जगहों पर करें विजिट
03 / 07

​इन जगहों पर करें विजिट​

​औली विजिट करने पर आपको इन जगहों पर जाना ही चाहिए। उनमें से सबसे पहला नाम आता है औली रोपवे का। अगर आपको बर्फ से लदी पहाड़ियों का 360 व्यू चाहिए तो इस रोपवे की सवारी जरूर करें।​

औली आर्टिफिशियल लेक
04 / 07

​औली आर्टिफिशियल लेक​

​औली में पहाड़ों के बीच बहुत ही सुंदर आर्टिफिशियल झील बनाई हुई है। जो सर्दियों के मौसम में पूरी तरह बर्फ से जम जाती है। यहां पर आप स्नो स्कीइंग कर सकते है, तो खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं।​

नंदा देवी नेशनल पार्क
05 / 07

​नंदा देवी नेशनल पार्क​

​औली से करीब एक घंटा दूर ही नंदा देवी नेशनल पार्क है। जहां पर आप नदी, पहाड़, जंगल और वन्यजीव को करीब से देख सकते हैं। यहां से आपको नंदा देवी पर्वत का भी खूबसूरत व्यू मिलेगा।​

हेमकुंड साहिब तो त्रिशूल पर्वत
06 / 07

​हेमकुंड साहिब तो त्रिशूल पर्वत​

​औली से करीब 23 किलोमीटर दूर है हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा, जो दुनिया का सबसे ऊंचाई पर बना गुरुद्वारा है। इसी के साथ साथ आपको औली आने पर अलौकिक त्रिशूल पर्वत का नजारा भी देखने को मिलेगा।​

छत्रकुंड झील
07 / 07

​छत्रकुंड झील​

​औली में आप खूबसूरत छत्रकुंड झील, चेनाब झील, नरसिंह मंदिर देख सकते हैं। इसी के साथ साथ औली के पास आप रुद्रप्रयाग, नंदाप्रयाग, विष्णुप्रयाग, घांघरिया जैसी जगहों पर भी विजिट कर सकते हैं।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited