सफर खूबसूरत है मंजिल से भी.. देश की 7 सबसे खूबसूरत ट्रेन यात्राएं, जो लगतीं हैं एकदम सपने सी
भारत का रेल मार्ग दुनिया के सबसे बड़े रेलवे नेटवर्क्स की लिस्ट में शामिल है। सफर करने के लिए तो रेल बेहतरीन विकल्प है ही, लेकिन अगर आप प्रकृति और भारत को करीब से देखना चाहते हैं, तो भी रेल यात्रा बेस्ट हो सकती है। यदि आप इन सभी नजारों को नजदीक से महसूस करना चाहते हैं, तो आपको ये 7 रेल यात्राएं जरूर करनी चाहिए।
सबसे खूबसूरत रेल यात्राएं
भारत की प्राकृतिक सुंदरता को करीब से देखना चाहते हैं, तो ये वाली रेल यात्राओं का अनुभव जिंदगी में एक बार जरूर करें। खासतौर से फोटोग्राफर्स के लिए तो ये बेस्ट रेल रूट हो सकते हैं। इस लिस्ट में सबसे पहला और सबसे खूबसूरत रूट तमिलनाडु के पंबन ब्रिज रेलवे का है।
दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे
पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग की खूबसूरती को करीब से देखने के लिए ये वाली रेल यात्रा जरूर करें। चाय बागानों, पुराने हिमालयी घरों और धुंध से ढकी पहाड़ियों के बीच चलती ये टॉय ट्रेन हर मोड़ पर अपनी सुंदरता की छलकी दिखाती है।
कालका शिमला रेलवे
103 सुरंगें, 800 से ज्यादा पुल और पहाड़ों की घुमावदार घाटियाँ के बीच से गुजरती कालका शिमला रेलवे यात्रा आपका मन मोह लेगी।
कांगड़ा वैली रेलवे
हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा घाटी की खूबसूरती देखने के लिए ये वाली रेल यात्रा करें। इस खूबसूरत घाटी से गुजरते नैरोगेज रेल रूट से आप खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं।
कश्मीर घाटी रेलवे
हिमालय की खूबसूरती को करीब से दिखाने वाला ये रेलमार्ग उधमपुर से श्रीनगर तक फैला हुआ है। यह रेल यात्रा कश्मीर की वादियों की असली सुंदरता दिखाती है।
कोंकण रेलवे
महाराष्ट्र से गोवा और कर्नाटक तक फैला ये रेलवे रूट भी देश के सबसे खूबसूरत रेल यात्रा मार्ग की लिस्ट में शामिल है। मानसून में यहां के नजारे देखने लायक होते हैं।
नीलगिरी माउंटेन रेलवे
नीलगिरी पर्वतमाला पर चलने वाली ये स्टीम इंजन ट्रेन देश की सबसे पुरानी माउंटेन रेल है। ऊटी जाते समय आप इस रेल मार्ग का सफर कर सकते हैं।
GK Quiz: दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश, जिसकी टेक्नोलॉजी का लोहा मानती है दुनिया
17 साल के बल्लेबाज ने खेली सबसे बड़ी पारी, बनाया अंडर-19 वर्ल्ड कप में विश्व रिकॉर्ड
55 इंच Smart TV की कीमत हुई धड़ाम, LG, Samsung, Sony, Xiaomi में 61% तक का हुआ Price cut
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में ये कंपनी देगी भोजन, देखें मेन्यू, क्या स्वाद भी होगा लाजवाब?
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर ने उड़ाड दी इन हसीनाओं की बसी-बसाई गृहस्थी, एक का मुंह बोले भाई से जुड़ा था नाम!!
GK Quiz: दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश, जिसकी टेक्नोलॉजी का लोहा मानती है दुनिया
2 देशों की लड़ाई में भारत के बासमती चावल कारोबार पर मंडराया संकट, गिर सकते हैं दाम
Redmi Note 15 Pro 5G Series की भारत में जल्द होगी एंट्री, मिलेगा 200MP का धमाकेदार कैमरा
बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ नहीं थम रही हिंसा, कार चालक ने हिंदू युवक को कुचला; मौके पर ही हुई मौत
आलिया भट्ट-करीना कपूर ने शेयर कीं थ्रोबैक फोटोज, 2016 में ऐसी दिखती थी ये हसीनाएं
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited