रोमांच की चाह रखने वाले पर्यटकों को दक्षिण भारत की यात्रा हमेशा से ही मंत्रमुग्ध करती रही है। अगर आप परिवार के साथ साउथ इंडिया घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये टूर पैकेज आपके लिए एकदम परफेक्ट है।
प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ठंडी जलवायु का मजा आप ले पाएंगे क्योंकि आईआरसीटीसी ने बेहद ही आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च किया है जिसके तहत आपको मैसूर, कूर्ग और ऊटी के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करने का मौका मिल रहा है।
ऊटी लेक, बोटैनिकल गार्डन, रोज गार्डन, मैसूर पैलेस, चामुंडी हिल्स, कॉफी प्लांटेशन्स, दुबारे एलीफैंट कैंप, अबी फॉल्स, तलकावेरी, नीलगिरि माउंटेन की यात्रा आपको करवाई जाएगी।
9 दिन और 8 रात का ये टूर पैकेज होगा। आप आने वाले किसी भी शुक्रवार के लिए पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। सितंबर से मार्च तक का मौसम यहां घूमने के लिए सबसे अच्छा रहता है।
ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ऐसे में अलग से आपको ज्यादा खर्चा करने की जरूरत नहीं है।
स्लीपर क्लास में सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप 68200 रुपए में आपको पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 36700 और 28500 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 21600 है।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड WAR022 है। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर 9321901849,7021090572, 9321901852 संपर्क कर सकते हैं।