देश की 5 सबसे पवित्र झील, जहां आस्था और प्रकृति मिलकर बनाती हैं दिव्यता का संगम

Sacred Lakes Of India : हमारे देश में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के बड़े केन्द्र मौजूद हैं। इसी क्रम में आज हम आपको देश की 5 सबसे पवित्र झीलों के बारे में बताने जा रहे हैं।

देश की 5 सबसे पवित्र झील
01 / 06
Image Credit : Canva

​देश की 5 सबसे पवित्र झील​

भारत में कुछ झीलों को केवल जलाशय नहीं माना गया। बल्कि इन्हें आध्यात्मिक शांति और सांस्कृतिक गहराई का प्रतीक भी माना जाता है। यहां आने से लोगों के मन को सुकून मिलता है। आइए जानते हैं ऐसी ही 5 पवित्र झीलों के बारे में...

पुष्कर झील
02 / 06
Image Credit : Canva

​पुष्कर झील​

राजस्थान के पुष्कर जिले में मौजूद पुष्कर झील ब्रह्मा जी को समर्पित है। मान्यता है कि यहां स्नान करने से हमारे सभी पाप धुल जाते हैं। हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर यहां विश्व प्रसिद्ध विशाल पुष्कर मेला (पशु मेला) लगता है।

मानसरोवर झील
03 / 06
Image Credit : Canva

​मानसरोवर झील​

कैलाश पर्वत के निकट स्थित मानसरोवर झील हिंदू, बौद्ध और जैन धर्मों में अत्यंत पवित्र मानी जाती है। मान्यता है कि इस झील का जल भगवान ब्रह्मा के मन से उत्पन्न हुआ था। हर साल हजारों श्रद्धालु कैलाश मानसरोवर की यात्रा करते हैं।

नैना देवी झील
04 / 06
Image Credit : Canva

​नैना देवी झील​

नैनीताल में मौजूद नैनीताल झील को माता सती की आंखों (नयन) से जोड़कर देखा जाता है। धार्मिक महत्व के अलावा यह एक बड़ा पर्यटन स्थल भी है। जहां नौका विहार (boating) और नैसर्गिक दृश्य पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

हेमकुंड झील
05 / 06
Image Credit : Canva

​हेमकुंड झील​

हेमकुंड झील 4,300 मीटर की ऊँचाई पर मौजूद है जो गुरु गोविंद सिंह जी की तपस्थली मानी जाती है। इस झील की विशेषता है कि गर्मियों में यहां ब्रह्म कमल फूल खिलते हैं। यह स्थान सिखों और हिंदुओं दोनों के लिए आस्था का प्रतीक है।

शेरावती झील
06 / 06
Image Credit : Canva

​शेरावती झील​

स्थानीय लोगों की मान्यता हैं कि यह झील उन्हें भविष्य की घटनाओं का संकेत देती है। जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से लगभग 12,000 फीट है और स्थानीय लोगों के लिए धार्मिक महत्व रखती है। सर्दियों में पूरी तरह जमने के बाद ये झील और भी सुंदर दिखती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited