घूमने-फिरने के लिए अगर आप किसी यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो भारत के 5 सबसे अमीर मंदिरों की यात्रा करने का प्लान कर सकते हैं। ये मंदिर सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं है बल्कि शानदार ट्रैवल डेस्टिनेशन भी है।
आंध्र प्रदेश की पहाड़ियों में बसा ये मंदिर भारत का सबसे अमीर मंदिर माना जाता है। ये जगह ट्रैवल के लिए भी कमाल है। घने जंगल, पहाड़ी रास्ता और भक्तिमय माहौल इसे खास बनाते हैं।
त्रिवेंद्रम में स्थित ये मंदिर अपनी छुपी हुई खजानों की वजह से दुनिया भर में फेमस है। यहां मिले खजाने की कीमत का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। ट्रैवल के लिहाज से ये जगह बहुत शांत और ऐतिहासिक फील देती है।
वैष्णो देवी मंदिर भारत के सबसे ज्यादा घूमे जाने वाले तीर्थ स्थलों में से एक है। यहां चढ़ावे और दान से हजारों करोड़ रुपये की आय होती है। लेकिन असली एक्सपीरियंस है 12 किलोमीटर का ट्रेक है।
यह मंदिर अपनी भारी दान राशि और सामाजिक कार्यों के लिए जाना जाता है। यहां का माहौल बहुत शांत और पॉजिटिव एनर्जी से भरा होता है जहां परिवार के साथ जाने का आप प्लान कर सकते हैं।
इस मंदिर को दक्षिण का द्वारका भी कहा जाता है। यह मंदिर अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक महत्व के लिए बहुत प्रसिद्ध है। यह मंदिर केरल की शादी और पारिवारिक रस्मों का भी बड़ा केंद्र है।