आज हम आपको भारत के खास ट्रैवल डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जहां मानसून के मौसम में आप घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। हरे-भरे जंगल, बादलों से ढके पहाड़, झरने और शांत माहौल इन जगहों को खास बना देते हैं।
'दक्षिण का चेरापूंजी' नाम से मशहूर अगुम्बे को आप अपनी ट्रैवल बकेटलिस्ट में शामिल कर सकते हैं। कर्नाटक का अगुम्बे अपनी घनी हरियाली और लगातार होने वाली बारिश के लिए मशहूर है।
पश्चिम बंगाल का बक्सा टाइगर रिजर्व शानदार जगह है जहां का जंगल बारिश के मौसम में चमकदार हरे रंग में बदल जाता है। पुराने ब्रिटिश दौर के खंडहर और जंगल की खामोशी आपको यहां महसूस होगी।
दुधनी झील में आपको भीड़ कम और सुकून ज्यादा मिलेगा। यहां मॉनसून में आसपास के जंगल और भी खूबसूरत हो जाते हैं। आदिवासी संस्कृति को करीब से महसूस करने के साथ ही आप यहां हाउसबोट का अनुभव कर सकते हैं।
हिमाचल की मशहूर हिल स्टेशनों से अलग करसोग घाटी एक शांत और खूबसूरत जगह है। बारिश के बाद यहां का मौसम और नजारे दोनों ही शानदार हो जाते हैं।
मेघालय का मावलिननॉन्ग भारत के सबसे खूबसूरत गांवों में से एक माना जाता है। मॉनसून में यहां फूलों से सजी गलियां, बादलों से घिरे घर और बारिश से चमकती हरियाली देखने लायक होती है।