क्या होता है स्पेस टूरिज्म, आप भी ले सकते हैं अंतरिक्ष यात्रा का स्वाद, जानें कितना है खर्चा
Space Tourism: स्पेस टूरिज्म के बारे में सोचते ही सबसे पहला ख्याल ये आता है कि सिर्फ अरबपति लोग ही ऐसा कर सकते हैं। हालांकि, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है स्पेस टूरिज्म का मुख्य उद्देश्य अंतरिक्ष यात्रा को आम जनता जो पेशेवर अंतरिक्ष यात्री नहीं हैं उनके लिए सुलभ बनाना है।

स्पेस टूरिज्म
आम लोग यानी जो पेशेवर अंतरिक्ष यात्री नहीं होते वह भी स्पेस टूरिज्म के जरिए अंतरिक्ष में यात्रा करने का अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। पृथ्वी के वातावरण के बाहर ये यात्रा रोमांच से भरी हुई होती है।

सुर्खियों में हैं सुनीता विलियम्स
नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर नौ महीने के अप्रत्याशित मिशन के बाद पृथ्वी पर लौटी हैं। हममें से कई लोग आसमान की ओर देखकर खुद अंतरिक्ष का अनुभव करने का सपना देखते हैं।

वर्जिन गैलेक्टिक
प्राइवेट एरोस्पेस कंपनी वर्जिन गैलेक्टिक का मुख्य फोकस स्पेस टूरिज्म पर ही है। रिचर्ड ब्रैनसन ने इसकी स्थापना की थी जिसका लक्ष्य आम नागरिकों के लिए अंतरिक्ष यात्रा का अनुभव उपलब्ध कराना है। शून्य गुरुत्वाकर्षण में लगभग 90 मिनट की इस यात्रा के लिए टिकटों की कीमत प्रति व्यक्ति $600,000 है।

स्पेसएक्स
अमेरिकी एरोस्पेस कंपनी स्पेसएक्स को एलन मस्क ने 2002 में स्थापित किया था। अंतरिक्ष यात्रा को अधिक सस्ता, सुरक्षित, और सामान्य लोगों के लिए सुलभ बनाना स्पेसएक्स का लक्ष्य है।

ब्लू ओरिजिन
अमेरिकी एरोस्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन अंतरिक्ष यात्रा को सस्ता, सुरक्षित और अधिक सुलभ बनाने के लक्ष्य से काम करती है। इसके तहत न्यू शेपर्ड रॉकेट आपको कुछ मिनटों के लिए पृथ्वी से 100 किलोमीटर ऊपर ले जाता है। टिकटों की कीमत प्रति सीट $250,000 -$300,000 होने का अनुमान है।

इतिहास में महत्वपूर्ण दिन
मई, 2024 में भारतीय मूल के उद्यमी गोपी थोटाकुरा स्पेस टूरिज्म उड़ान पर जाने वाले भारत के पहले नागरिक बनकर इतिहास की किताबों में छा गए थे।

IPL में चहल तो PSL में कौन है सबसे सफल गेंदबाज

कौन हैं भाजपा नेता दिलीप घोष की दुल्हन? जिनसे 60 की उम्र में रचाई शादी, देखें तस्वीरें

पंजाब किंग्स के शहंशाह बने अर्शदीप सिंह, ये हैं टॉप-5 विकेट टेकर

ISRO में साइंटिस्ट, चार बार क्लियर किया UPSC, फिर भी नहीं हुआ सेलेक्शन!

रजत पाटीदार ने 30 पारी में तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

वित्तीय जगत में भी हिंदी का बोलबाला; HDFC Bank ने लोगों के लिए उठाया ये बड़ा कदम; जानें खास बातें

Purple Cap IPL 2025: पर्पल कैप की रेस में नूर अहमद को दी जोश हेजलवुड ने चुनौती, इन 5 गेंदबाजों ने चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट

Orange Cap IPL 2025: ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं अय्यर, पूरन का दबदबा बरकरार, टॉप-5 में हैं ये बल्लेबाज

IPL Ank Talika 2025, Points Table: पंजाब किंग्स की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ जीत के बाद ऐसा है IPL 2025 की प्वाइंट्स टेबल का ताजा हाल

Who Won Yesterday IPL Match 18 April 2025, RCB vs PBKS: बारिश से प्रभावित मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को मात, देखें मैच हाइलाइट्स और सभी डिटेल्स
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited