भारत में छिपा अनोखा टापू, जाओगे तो तीर-कमान से होगा हमला, पक्की है मौत
North Sentinel Island: आज हम आपको जिस जगह के बारे में बताने जा रहे हैं वो जितनी खूबसूरत है, उतनी ही रहस्यमय और अलग-थलग भी है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के पास एक छोटा सा टापू है जहां दुनिया के सबसे पुराने मानव समुदायों में से एक लोग रहते हैं जिनकी लाइफस्टाइल आज भी प्राचीन युग जैसी है।
रहस्यमय और अलग-थलग टापू
कुछ ऐसी जगहे भारत में मौजूद हैं जहां आप भले ही जा नहीं सकते हों लेकिन, उनके बारे में जानना भी अपने आप में एक ट्रिप से कम नहीं है। ये सोचकर ही आप रोमांच से भर जाते हैं कि हमारे देश में ही एक ऐसा रहस्यमय और अलग-थलग टापू है जिसका नाम भी शायद आपने सुना होगा।
नॉर्थ सेंटिनल आइलैंड
हिंद महासागर में अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के पास स्थित ये अनोखा टापू नॉर्थ सेंटिनल आइलैंड है। ये वो अनोखी जगह है जिनका आधुनिक दुनिया से लगभग कोई संपर्क नहीं है।
सेंटिनलीज जनजाति
दुनिया की उन आखिरी जनजातियों में से एक सेंटिनलीज जनजाति यहां निवास करती है। अगर नाव या हेलीकॉप्टर से कोई इनके टापू पर जाने की कोशिश करता है तो ये लोग तीर-कमान लेकर उनपर हमला कर देते हैं और अपनी जमीन की रक्षा करते दिखे हैं।
पारंपरिक तरीका
यहां ना बिजली है, ना मोबाइल, ना कोई आधुनिक तकनीक मॉडर्न दुनिया से दूर सेंटिनलीज जनजाति के लोग हजारों सालों से शिकार, मछली पकड़ना और जंगल से भोजन जुटाना जैसे पारंपरिक तरीके से यहां जी रहे हैं।
दिलचस्प किस्सा
सेंटिनलीज जनजाति के लोग मजबूत और आत्मनिर्भर हैं ये इस बात से पता चलता है कि 2004 की सुनामी के बाद जब कुछ लोग हेलीकॉप्टर से हालात देखने गए तो उन्होंने तीर चलाकर यह दिखाया कि वे जिंदा हैं और अपनी जगह छोड़ना नहीं चाहते।
नो-एंट्री जोन
यहां जाना गैरकानूनी है। भारत सरकार ने नॉर्थ सेंटिनल आइलैंड के चारों तरफ नो-एंट्री जोन बना रखा है। अगर कोई यहां जाने की कोशिश करता है तो इससे यहां की जनजाति और बाहर के लोगों दोनों की जान को खतरा हो सकता है।
नो टूरिस्ट स्पॉटटूरिस्ट स्पॉट
साल 2018 में अवैध रूप से एक विदेशी व्यक्ति ने इस टापू पर पहुंचने की कोशिश की थी लेकिन सेंटिनलीज जनजाति ने उसे मार दिया था। ऐसे में ये समझना बेहद जरूरी है कि ये टापू कोई टूरिस्ट स्पॉट नहीं, बल्कि मानव इतिहास का जीवित संग्रहालय है।
दुनिया का सबसे महंगा चावल कौन सा है, क्या है इसकी खूबी, कैसा होता है खाने में स्वाद - जानें यहां
PM Kisan की 22वीं किस्त से पहले ऑनलाइन ऐसे बनवाएं फार्मर आईडी, इसके बिना खाते में नहीं आएंगे पैसे
रहमानुल्लाह गुरबाज ने तोड़ा विराट और युवराज का रिकॉर्ड
वेस्टइंडीज ने बनाया छक्के जड़ने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Delhi Metro : 3 कॉरिडोर, 13 नए स्टेशन, दिल्ली में बढ़ने वाला है मेट्रो का मकड़जाल!
Trending News: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 'नेकदिल ऑटो ड्राइवर', इन महिलाओं को फ्री में दे रहा कई खास सुविधाएं
दुनिया का सबसे महंगा चावल कौन सा है, क्या है इसकी खूबी, कैसा होता है खाने में स्वाद - जानें यहां
PM Kisan की 22वीं किस्त से पहले ऑनलाइन ऐसे बनवाएं फार्मर आईडी, इसके बिना खाते में नहीं आएंगे पैसे
School Assembly News Headlines In Hindi: आज 12 फरवरी की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस, यहां पढ़ें आज की ताजा खबर
रहमानुल्लाह गुरबाज ने तोड़ा विराट और युवराज का रिकॉर्ड
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited