गर्मी का मौसम चरम पर है ऐसे में पर्यटक हिल स्टेशनों की यात्रा करना पसंद करते हैं। मसूरी के बेहद पास एक ऐसा हिल स्टेशन छिपा है जिसका कनेक्शन अंग्रजों से है और जहां जाकर आपको ऐसा लगेगा कि मानो आप जन्नत में आ गए हों।
हम बात कर रहे हैं लैंडोर की जिसकी सादगी आज भी लोगों को अपनी तरफ खींच लेती है। शोरगुल वाली सड़कें और दुकानों की भीड़ से अलग इस हिल स्टेशन पर जाकर आपको सुकून भरा महसूस होता है।
लैंडौर में ना ज्यादा बाजार हैं और ना ही तेज म्यूजिक वाले कैफे। ऐसे में आप रिलैक्स करने और खुद के साथ वक्त बिताने यहां जा सकते हैं। यहां सुबह-सुबह बादलों के बीच वॉक करना किसी फिल्मी सीन जैसा एहसास दिला देगा।
लैंडौर को लेकर एक पुरानी बात- 'सिर्फ 24 मकान और 4 दुकानें' आज भी मशहूर है। भले ही अब यहां कुछ और कैफे और स्टे ऑप्शन जुड़ चुके हैं, लेकिन इस जगह की पुरानी पहचान अब भी बरकरार है।
लैंडौर पहुंचने के लिए पहले आपको मसूरी जाना पड़ता है। देहरादून इसका सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट है। वहां से टैक्सी या लोकल कैब लेकर आप आसानी से लैंडौर पहुंच सकते हैं।
यहां घूमने के लिए सबसे अच्छा समय मार्च से जून तक का माना जाता है। नार्थ इंडिया की गर्मी से अलग लैंडोर में मई-जून में मौसम काफी सुहावना रहता है। बारिश के दौरान सड़कें फिसलन भरी हो सकती हैं ऐसे में मानसून के दौरान यहां घूमने जाने से बचें।