टूरिस्ट की भीड़ से दूर खूबसूरती से भरपूर हैं हिमाचल की ये अनदेखी जगहें, जहां हर पल में बसता है सुकून

Beautiful Places To Visit In Himachal : हिमाचल प्रदेश का नाम आते ही सबसे पहले दिमाग में मनाली, शिमला और धर्मशाला जैसे नाम आते हैं। लेकिन हिमाचल की खूबसूरती केवल यही तक सीमित नहीं है। आज हम आपको हिमाचल की कुछ अनदेखी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

हिमाचल के छुपे हुए खूबसूरत हिल स्टेशन
01 / 06
Image Credit : Canva

​हिमाचल के छुपे हुए खूबसूरत हिल स्टेशन​

शिमला, मनाली और धर्मशाला आदि ये हिमाचल प्रदेश के सबसे चर्चित और खूबसूरत हिल स्टेशन हैं। लेकिन सच यह है कि हिमाचल की असली खूबसूरती सिर्फ इन लोकप्रिय जगहों तक सीमित नहीं है। आज हम आपको हिमाचल के कुछ शानदार हिल स्टेशनों के बारे में बताने जा रहे हैं।

तीर्थन वैली
02 / 06
Image Credit : Canva

​तीर्थन वैली​

हिमाचल के कुल्लू जिले में मौजूद तीर्थन वैली एक शांत और सुकून भरा हिल स्टेशन है। यहां आप ट्रेकिंग, रिवर-साइड कैम्पिंग और बर्ड वॉचिंग कर सकते हैं।

चितकुल
03 / 06
Image Credit : Canva

​चितकुल​

हिमाचल के किन्नौर जिले का चितकुल गांव हिंदुस्तान का अंतिम गांव कहा जाता है। बास्पा नदी के किनारे बसा ये गांव सर्दियों में बर्फ से ढक जाता है।

बरोट वैली
04 / 06
Image Credit : Canva

​बरोट वैली​

हिमाचल के मंडी जिले में मौजूद बरोट वैली पर्यटकों के बीच लोकप्रिय नहीं है। लेकिन एक बार यहां आकर आप इसके नजारों को भूल नहीं सकते हैं।

किन्नौर
05 / 06
Image Credit : Canva

​किन्नौर​

किन्नौर के कारण ही हिमाचल प्रदेश को देवभूमि कहा जाता है। यहां आपको प्रसिद्ध हिंदू मंदिर और बौद्ध मठ देखने को मिल जाएंगे। आध्यात्मिक शांति के लिए ये जगह बेस्ट है।

सिरमौर
06 / 06
Image Credit : Canva

​सिरमौर​

हिमाचल का सिरमौर जिला भी पर्यटन की दृष्टि से काफी पीछे है। यहां आपको हिमाचल की सबसे बड़ी रेणुका झील देखने को मिलेगी। जिसके चारों ओर घना जंगल और मंदिर मौजूद हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited