बारिश के मौसम में अगर आपका लखनऊ घूमने का प्लान है तो जान लें कि बारिश आते ही लखनऊ का पूरा रंग ही बदल जाता है। अगर आप मानसून में लखनऊ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ये 5 जगहें आपकी ट्रिप को यादगार बना सकती हैं।
गोमती नगर में स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क हरियाली से भरा मानसून स्पॉट है। बारिश में हरियाली के पास बैठकर आप ना सिर्फ मानसून का लुत्फ उठा सकते हैं बल्कि फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।
लखनऊ में घंटाघर के पास स्थित हुसैनाबाद ट्रस्ट का तालाब भी आपकी बकेटलिस्ट में शामिल हो सकता है। बारिश में आप यहां पर रील बना सकते हैं और भीगने का मजा ले सकते हैं।
कैसरबाग स्थित रेजिडेंसी जाने का भी आप प्लान कर सकते हैं। बारिश में यह जगह बेहद रोमांटिक लगती है। मानसून के सीजन में यहां जा सकते हैं।
भीगने का मजा लेना चाहते हैं तो गोमती नगर स्थित अंबेडकर पार्क जाने का प्लान कर सकते हैं।
गुड़ियाघाट में बने गुंबदों के नीचे बैठकर आप बारिश को महसूस कर सकते हैं और यादगार पल बिता सकते हैं।