भूल जाएंगे गोवा, महाराष्ट्र का एकमात्र स्कूबा डाइविंग स्पॉट, कम बजट में अंडरवॉटर एडवेंचर

इस आर्टिकल के माध्यम से आप जानेंगे एक ऐसा शांत और खूबसूरत समुद्र तट जो महाराष्ट्र का एकमात्र डाइविंग डेस्टिनेशन है। परिवार के साथ या फिर अकेले यात्रा के लिए ये बेस्ट डेस्टिनेशन है जहां कम बजट में अंडरवॉटर एडवेंचर का मजा ले सकते हैं।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Feb 8 2026, 08:48 IST
​बीचसाइड सीक्रेट लोकेशन​Image Credit : Pinterest01 / 06

​बीचसाइड सीक्रेट लोकेशन​

बीचसाइड सीक्रेट लोकेशन की तलाश में हैं तो महाराष्ट्र राज्य के सिंधुदुर्ग जिले में स्थित खूबसूरत समुद्र तट तारकरली आपके लिए परफेक्ट होगा जो शांत वातावरण के लिए पर्यटकों का खासा पंसद आता है।

​कम बजट में अंडरवॉटर एडवेंचर​Image Credit : Pinterest02 / 06

​कम बजट में अंडरवॉटर एडवेंचर​

सफेद रेत और नीला पानी इसकी पहचान है जिसके दीदार करना मंत्रमुग्ध कर देने वाला नजारा होता है। अगर आप मुंबई में हैं और शानदार वीकेंड की तलाश में हैं, तो तारकरली की यात्रा कम बजट में अंडरवॉटर एडवेंचर का परफेक्ट ठिकाना है।

​एकमात्र स्कूबा डाइविंग साइट​Image Credit : Pinterest03 / 06

​एकमात्र स्कूबा डाइविंग साइट​

तारकरली महाराष्ट्र की एकमात्र स्कूबा डाइविंग साइट है, जहां आप मछलियों के साथ तैरने का अनुभव ले सकते हैं। इसके अलावा आप दिन की शुरुआत स्कूबा डाइविंग से कर सकते हैं।

​स्टे ऑपशन​Image Credit : Pinterest04 / 06

​स्टे ऑपशन​

यात्रा के दौरान आप IISDA में ठहर सकते हैं जो भारत का पहला एकीकृत स्कूबा डाइविंग रिसॉर्ट है जहां 25 फीट का समर्पित स्कूबा डाइविंग पूल है।

​घूमने की बेस्ट जगह​Image Credit : Pinterest05 / 06

​घूमने की बेस्ट जगह​

कार्ली नदी पर सुनामी द्वीप तक सुबह की नाव की सवारी आपका दिन बना देगी। देवबाग बीच पर जाना बिल्कुल भी मत भूलें।

​शांति और सुकून​Image Credit : Pinterest06 / 06

​शांति और सुकून​

डॉल्फिन को देखने के अगर आप इच्छुक हैं तो सुबह की नाव यात्रा आपके लिए एकदम सही है। तलाशिल बीच की यात्रा करें जो अपने दूधिया सफेद पानी के साथ, शांति और सुकून के लिए जानी जाती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!