वीकेंड पर करें एक पवित्र यात्रा, लखनऊ के पास छिपा आध्यात्मिक खजाना
Lucknow Tourism: लखनऊ के आसपास अगर आप शॉर्ट ट्रिप के लिए किसी धार्मिक जगह की तलाश में हैं तो फिर इस बेहद प्राचीन जगह पर जाने का प्लान कर सकते हैं। शांति और सुकून इस जगह की पहचान है जहां वीकेंड पर यात्रा की जा सकती है।
लखनऊ टूरिज्म
लखनऊ घूमने का अगर आप प्लान कर रहे हैं और किसी यूनीक लोकेशन की तलाश में हैं तो फिर आपकी ये खोज पूरी होने वाली है। लखनऊ से करीब 80 किलोमीटर की दूरी पर एक आध्यात्मिक खजाना छिपा है जिसकी पवित्र यात्रा पर जाने का प्लान आप कर सकते हैं।
नैमिषारण्य
हम बात कर रहे हैं नैमिषारण्य की जिसे नीमसार भी कहा जाता है। गोमती नदी के तट पर स्थित इस जगह का हिंदू पौराणिक कथाओं में विशेष स्थान है जहां पर आप परिवार के साथ छोटी यात्रा प्लान कर सकते हैं।
प्रमुख आकर्षण
दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु नैमिषारण्य दर्शन के लिए आते हैं। श्री ललिता देवी मंदिर, बालाजी मंदिर और हनुमान गढ़ी यहां के प्रमुख आकर्षण हैं जहां जाकर आप शांति का एहसास हो जाएगा।
आध्यात्मिक स्थान
यहां कई धार्मिक स्थल हैं चक्र तीर्थ से लेकर दधीचि कुंड की यात्रा बेहद खास हो सकती है। इस स्थान से जुड़ी मान्यता है कि अब तक यहां कलियुग की एंट्री नहीं हुई है।
लोकेशन
सड़क मार्ग से ये स्थान अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। निजी वाहन, टैक्सी या बस के जरिए आप यहां जा सकते हैं।
शांतिपूर्ण वातावरण
यहां का वातावरण मन को शांति देने वाला है। दधीचि कुंड के पवित्र जल में डुबकी लगाने दूर-दूर से यहां पर्यटक आते हैं। हनुमान गद्दी और पांडव किला भी आपको देखना चाहिए।
सूर्य के जिस हिस्से में होता है शक्तिशाली विस्फोट, वैज्ञानिकों ने उसको लेकर बनाया अनोखा रिकॉर्ड; जानें
सर्दियों में गीजर का करते हैं इस्तेमाल, तो भूलकर भी न करें ये काम
UPSC Quiz: भारत का इकलौता केंद्र शासित प्रदेश, जो 2 सागरों से है घिरा
ChatGPT की छुट्टी करने आया नया AI टूल, जो काम चैटजीपीटी नहीं कर सकता, वो सारे यह करेगा
IPO में पैसा लगाने वाले नहीं, ये लोग बना रहे हैं करोड़ों! सच जानकर आप चौंक जाएंगे!
सूर्य के जिस हिस्से में होता है शक्तिशाली विस्फोट, वैज्ञानिकों ने उसको लेकर बनाया अनोखा रिकॉर्ड; जानें
भारत में पैर पसार रहा $2 ट्रिलियन एसेट वाला जापानी बैंक SMBC, रिजर्व बैंक से मिली मंजूरी
सर्दियों में गीजर का करते हैं इस्तेमाल, तो भूलकर भी न करें ये काम
रोहित खत्री ने खोला एक-एक अंग का राज, संग थीं पत्नी सोनिया
UPSC Quiz: भारत का इकलौता केंद्र शासित प्रदेश, जो 2 सागरों से है घिरा
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited