भूलें गोवा, इस बार बर्फ में मनाएं New Year, लद्दाख के लोसर फेस्टिवल जाने की कर लें प्लानिंग, ये रही तारीख
न्यू ईयर के लिए कहीं घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं। तो इस बार गोवा-उदयपुर नहीं बल्कि बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच नया साल मना सकते हैं। बता दें कि हर साल लद्दाख, नेपाल तो तिब्बत आदि जगहों पर खास फेस्टिवल के साथ न्यू ईयर मनाया जाता है। इस फेस्टिवल का आप भी हिस्सा बन सकते हैं। देखें इस फेस्टिवल की डेट, कैसे पहुंचे, क्या करें।
लोसर उत्सव
लोसर (Losar) तिब्बती बौद्ध धर्म का न्यू ईयर फेस्टिवल है। जिसे मुख्य रूप से लद्दाख, नेपाल, भूटान, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और भारत के तिब्बती समुदायों में मनाया जाता है। जो तिब्बती चंद्र कैलेंडर के अनुसार फरवरी या मार्च में पड़ता है।
क्या है लोसर
लोसर अरुणाचल प्रदेश तो लद्दाख में मनाया जाने वाला बहुत महत्वपूर्ण त्योहार है। जिसे बहुत ही धूम धाम के साथ मनाया जाता है। लोसर तिब्बती कैलेंडर के हिसाब से नया साल होता है।
क्या रहेगी तारीख
कई रिपोर्ट्स के अनुसार लोसर फेस्टिवल लद्दाख में 18 फरवरी से शुरु होगा। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में इसकी तारीख 20 दिसंबर भी लिखी हुई है। ये तारीख किसी लोकल सेलिब्रेशन की हो सकती है।
क्या करते हैं
इस त्योहार में लोग घरों की सफाई करते हैं, नए कपड़े पहनते हैं, प्रार्थनाएं करते हैं, पारंपरिक नृत्य-संगीत और रीति-रिवाज मनाते हैं। ये त्योहार करीब करीब 15 दिनों तक चलता है।
कहां करें अनुभव
अगर आप लद्दाख में लोसर महोत्सव का अनुभव करना चाहते हैं। तो आप लेह की कई मोनेस्ट्रीज में जा सकते हैं। इसी के साथ साथ नुबरा वैली तो शाम वैली में शानदार सेलिब्रेशन होता है।
क्यों जाएं
अगर आपको लद्दाख और बौद्ध धर्म को करीब से देखना है, तो आपको इस त्योहार का हिस्सा जरूर ही बनना चाहिए।
लद्दाख मे क्या करें, कैसे पहुंचे
लद्दाख में आप पैंगोंग झील, नुब्रा घाटी, हेमिस मठ घूम सकते हैं, बाइक राइडिंग, ट्रेकिंग (चादर ट्रेक), रिवर राफ्टिंग, याक सफारी और स्कीइंग जैसे एडवेंचर कर सकते हैं। वहीं आप यहां हवाई मार्ग या फिर सड़क मार्ग से पहुंच सकते हैं।
GK Quiz: दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश, जिसकी टेक्नोलॉजी का लोहा मानती है दुनिया
17 साल के बल्लेबाज ने खेली सबसे बड़ी पारी, बनाया अंडर-19 वर्ल्ड कप में विश्व रिकॉर्ड
55 इंच Smart TV की कीमत हुई धड़ाम, LG, Samsung, Sony, Xiaomi में 61% तक का हुआ Price cut
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में ये कंपनी देगी भोजन, देखें मेन्यू, क्या स्वाद भी होगा लाजवाब?
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर ने उड़ाड दी इन हसीनाओं की बसी-बसाई गृहस्थी, एक का मुंह बोले भाई से जुड़ा था नाम!!
GK Quiz: दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश, जिसकी टेक्नोलॉजी का लोहा मानती है दुनिया
2 देशों की लड़ाई में भारत के बासमती चावल कारोबार पर मंडराया संकट, गिर सकते हैं दाम
Redmi Note 15 Pro 5G Series की भारत में जल्द होगी एंट्री, मिलेगा 200MP का धमाकेदार कैमरा
बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ नहीं थम रही हिंसा, कार चालक ने हिंदू युवक को कुचला; मौके पर ही हुई मौत
आलिया भट्ट-करीना कपूर ने शेयर कीं थ्रोबैक फोटोज, 2016 में ऐसी दिखती थी ये हसीनाएं
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited