सोशल मीडिया पर छाए इंडिया के ये 5 ट्रैवल डेस्टिनेशन, हर कोई बना रहा रील

Hidden Gems India: अगर आप यूरोप की यात्रा का सपना देख रहे हैं, तो सोशल मीडिया पर छाए इन 5 भारतीय ट्रैवल डेस्टिनेशन को बकेटलिस्ट में शामिल कर सकते हैं। ये स्थान साबित करते हैं कि भारत घूमने फिरने के लिए परफेक्ट है और आप बिना विदेश जाए अपने देश में ही रोमांच का अनुभव कर सकते हैं।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated May 14 2026, 07:43 IST
​यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेशन​Image Credit : Canva01 / 06

​यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेशन​

विदेश घूमने का सपना देखने वाले लोगों के लिए ये आर्टिकल बेहद खास होने वाला है। भारत में ऐसे कई स्थान हैं जो विदेश खासकर यूरोपीय शैली की खूबसूरती का अनुभव कराते हैं। सोशल मीडिया पर छाए इन 5 जगहों पर जाने का आप प्लान कर सकते हैं।

​औली, उत्तराखंड​Image Credit : Canva02 / 06

​औली, उत्तराखंड​

स्विट्जरलैंड जैसा हिमालयन अनुभव आपको यहां मिल जाएगा। यह स्थान अपने ऊंचे पहाड़ों, बर्फ से ढके ढलानों और स्कीइंग के लिए प्रसिद्ध है। उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय में स्थित, औली स्कीइंग के लिए भारत का प्रमुख स्थल है। यहां से नंदा देवी, कामेट और दूनागिरी जैसी चोटियों के शानदार दृश्य दिखाई देते हैं।

​पुडुचेरी​Image Credit : Canva03 / 06

​पुडुचेरी​

समुद्र किनारे का फ्रांसीसी अनुभव आपको यहां देखने को मिल जाएगा। पुडुचेरी भारत में फ्रांसीसी शैली का एक अद्भुत उदाहरण है। यहां समुद्र किनारे की सैरगाहें आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाती हैं। यहां का माहौल, तमिल संस्कृति और तटीय व्यंजन इसे एक जादुई अनुभव प्रदान करते हैं।

​शिलांग, मेघालय​Image Credit : Canva04 / 06

​शिलांग, मेघालय​

पूर्व का स्कॉटलैंड के नाम से मशहूर शिलांग, मेघालय जाने का प्लान कर सकते हैं। यहां की पहाड़ियों, धुंध भरे मौसम, झरनों और पाइन से भरी सड़कों ने इसे एक अलग पहचान दी है। शिलांग की खूबसूरती में उमेयाम झील, हाथी झरना और अन्य अद्भुत दृश्य शामिल हैं।

​कोच्चि, केरल​Image Credit : Canva05 / 06

​कोच्चि, केरल​

कोच्चि, जिसे पूर्व का वेनिस भी कहा जाता है बेहद खूबसूरत ट्रैवल डेस्टिनेश है। यहां के ऐतिहासिक फोर्ट कोच्चि की गलियां, चीनी मछली पकड़ने के जाल और उपनिवेशीय इमारतें आपको एक धीमी और सुंदर यात्रा का अनुभव कराती हैं। यहाँ के बैकवाटर क्रूज और स्थानीय बाजारों की सैर आपको एक अलग ही आनंद देती है।

​कूर्ग, कर्नाटका​Image Credit : Canva06 / 06

​कूर्ग, कर्नाटका​

कूर्ग को भारत का स्कॉटलैंड कहा जाता है। इसकी पहाड़ियों, धुंध भरे घाटियों, कॉफी बागानों और ठंडी जलवायु ने इसे एक लोकप्रिय गंतव्य बना दिया है। कूर्ग की प्राकृतिक सुंदरता और कोडवा संस्कृति का अनुभव करने के लिए यह स्थान एकदम सही है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!