पैसे खर्च किए बिना कपल्स यहां मना सकते हैं खास Valentine, ये हैं दिल्ली की फ्री रोमांटिक जगहें
क्या आप भी वैलेंटाइन वीक में अपने पार्टनर के क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं, लेकिन आपका बजट कम है, तो यह लेख आपके लिए ही है। आज हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसे हिडन जेम्स के बारे में बताएंगे, जहां आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए एंजॉय कर कर सकते हैं। बता दें कि दिल्ली में कई ऐसी रोमांटिक और खूबसूरत जगहें हैं जहां एंट्री बिल्कुल फ्री हैं।
दिल्ली की फ्री रोमांटिक जगहें
वैलेंटाइन वीक आते ही हर कपल के मन में यही सवाल घूमने लगता है कि इस बार कुछ खास कहां किया जाए। लेकिन सच ये है कि हर बार महंगे कैफे या गिफ्ट ही जरूरी नहीं होते। अगर साथ में वक्त सच्चे दिल से बिताया जाए, तो एक सादा सी जगह भी खास बन जाती है। दिल्ली में ऐसी कई खूबसूरत और रोमांटिक जगहें हैं, जहां कपल्स बिना एक भी रुपया खर्च किए वैलेंटाइन मना सकते हैं। हरियाली, शांति और खुला माहौल इन जगहों को और भी खास बना देता है।
महरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क
अगर आप कुछ अलग और शांत जगह ढूंढ रहे हैं, तो महरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क एक अच्छा विकल्प है। यहां की हरियाली, पुराने स्मारक और कम भीड़ वाला माहौल कपल्स को एक-दूसरे के करीब आने का मौका देता है। वैलेंटाइन डे पर यहां बिताया गया वक्त लंबे समय तक याद रहता है।
इंडिया गेट लॉन
अगर आप कुछ ज्यादा प्लानिंग नहीं करना चाहते, तो इंडिया गेट के आसपास का लॉन एक बढ़िया ऑप्शन है। यहां खुले आसमान के नीचे बैठकर पार्टनर के साथ बातें करना, शाम की हल्की रोशनी में वक्त बिताना दिल को अच्छा महसूस कराता है। वैलेंटाइन के दिन यहां का माहौल अपने आप में रोमांटिक हो जाता है।
हौज खास विलेज और डियर पार्क
हौज खास का इलाका हमेशा से कपल्स के बीच पॉपुलर रहा है। यहां मौजूद डियर पार्क में एंट्री फ्री है और खुली जगह में बैठकर झील के पास वक्त बिताना काफी रोमांटिक लगता है। पास ही मौजूद ऐतिहासिक खंडहर इस जगह को और खास बना देते हैं।
लोधी गार्डन
लोधी गार्डन दिल्ली के सबसे पसंदीदा और रोमांटिक फ्री स्पॉट्स में से एक है। यहां की खुली हरियाली, पुराने मकबरे और शांत माहौल कपल्स को काफी पसंद आता है। वैलेंटाइन डे पर यहां टहलते हुए बात करना, साथ बैठकर वक्त बिताना या बस एक-दूसरे के साथ सुकून महसूस करना अपने आप में खास अनुभव होता है।
संजय वन
संजय वन उन कपल्स के लिए परफेक्ट है जो भीड़-भाड़ से दूर शांति चाहते हैं। घने पेड़, कच्चे रास्ते और नेचुरल माहौल इस जगह को बेहद खास बना देते हैं। यहां साथ में वॉक करना और नेचर को एंजॉय करना वैलेंटाइन को यादगार बना सकता है।
बिना खर्च के भी बन सकता है वैलेंटाइन वीक
वैलेंटाइन मनाने के लिए जरूरी नहीं कि जेब ढीली की जाए। दिल्ली की ये फ्री रोमांटिक जगहें इस बात का सबूत हैं कि प्यार और वक्त की कीमत पैसों से कहीं ज्यादा होती है। सही इंसान के साथ सही जगह मिल जाए, तो वैलेंटाइन अपने आप खास बन जाता है।
Delhi Metro : 3 कॉरिडोर, 13 नए स्टेशन, दिल्ली में बढ़ने वाला है मेट्रो का मकड़जाल!
साल 2026 का पहला सूर्यग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं, क्या यहां सूतक काल मान्य होगा, जानिए ग्रहण से जुड़ी सारी जानकारी
आदिल राशिद ने रचा इंग्लैंड के लिए नया इतिहास
बैड डे बन सकता है 12 फरवरी का दिन, खास सावधानी बरतें ये 5 राशियां
खुलने वाला है भारत का सबसे लंबा फ्लाईओवर, एक सांस में पार कर जाएंगे पूरा शहर
आज क्या है 12 फरवरी 2026 को, आज वैलेंटाइन वीक 2026 का कौन सा दिन है, आज हग डे है क्या
Hug Day: क्या गले लगाने से मजबूत होती है इम्यूनिटी? जानें क्या कहता है हग थेरेपी का विज्ञान
IND vs NAM, T20 World Cup 2026 Match Preview: भारत और नामीबिया के बीच भिड़ंत, अभिषेक की जगह सैमसन को मिल सकता है मौका
आज का प्लैटिनम का रेट (12 February 2026): आज सुबह क्या है कीमत, जानें दिल्ली, मुंबई समेत अपने शहर के दाम
उत्तर प्रदेश का मौसम (12 Feb 2026) UP Weather Today: गर्मी और सर्दी के बीच फंसे मौसम में लौटेगी बारिश, पश्चिमी यूपी के कई जिलों में आंधी का अलर्ट
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited