यूपी का अनोखा रत्न, कहलाता है- चाकुओं का शहर, घूमने के लिए खास टिप्स
Uttar Pradesh Tourism: अगर आप किसी यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो इस बार उत्तर प्रदेश के अनोखे शहर की यात्रा करने का प्लान कर सकते हैं। चाकुओं का शहर के नाम से फेमस ये शहर आपको कुछ अलग हटकर अनुभव दे सकता है।
यूपी टूरिज्म
उत्तर प्रदेश की यात्रा हमेशा से ही पर्यटकों को लुभाती है। यह सिर्फ ताजमहल या वाराणसी के लिए ही नहीं जाना जाता, बल्कि यहां कई अनोखे और अद्भुत स्थल भी हैं जहां जाने का आप प्लान कर सकते हैं।
चाकुओं का शहर
आज हम आपको जिस यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं वह एक ऐसा शहर है जिसे City of Knives भी कहा जाता है।
इतिहास और कला का संगम
यहां के बने चाकुओं का इतिहास 100 साल से भी ज्यादा पुराना है। ऐसे में अगर आप इतिहास और कला दोनों में रुचि रखते हैं, तो यह शहर आपकी बकेटलिस्ट में जरूर होना चाहिए।
दुनिया का सबसे बड़ा चाकू
गौर करने वाली बात यह है कि यहां सिर्फ चाकू बनाने की कला ही नहीं, बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा चाकू भी रखा गया है जिसे देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक यहां आना पसंद करते हैं।
रामपुर
हम बात कर रहे हैं रामपुर की जिसे चाकुओं का शहर के नाम से जाना जाता है और यह प्रसिद्ध रामपुरी चाकू के लिए फेमस है। 18वीं सदी से ये पारंपरिक चाकू बनाए जा रहे हैं जो बेहतरीन कारीगरी के लिए प्रसिद्ध है।
रामपुरी चाकू
रामपुरी चाकू को शहर के बीचों बीच चौराहे पर लगाया गया है ताकि पर्यटक इसे आसानी से एक्सप्लोर कर सकें। इसकी लंबाई 6.10 मीटर है। रामपुर की यह कला आपको जरूर मंत्रमुग्ध कर देगी।
यात्रा टिप्स
अक्टूबर से मार्च के दौरान यहां घूमने का बेस्ट टाइम होता है क्योंकि इस दौरान मौसम सुखद और सुहावना होता है। यात्रा के दौरान आप स्थानीय बाजारों में रामपुरी चाकू की खरीदारी कर सकते हैं। दिल्ली और लखनऊ से रामपुर सड़क मार्ग से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।
RCB ने आईपीएल ऑक्शन में किन 8 खिलाड़ियों को खरीदा, एक नाम ने सबका ध्यान खींचा
ये है दुनिया की सबसे प्रदूषित और खतरनाक झील, यहां कुछ मिनट रुक गए तो मौत पक्की
2 दिन झमाझम बारिश का पूर्वानुमान, बर्फबारी से पारा गिरेगा धड़ाम; कोहरे से थम जाएगी ट्रेनों की रफ्तार
2027 में स्पेस और समुद्र को एक साथ साधेगा भारत, वैश्विक फलक पर हासिल करेगा दुर्लभ कामयाबी
नेपाल और बांग्लादेश को अलग करता है भारत का ये जिला, कहा जाता है खूबसूरती का ताज
युवाओं में क्यों बढ़ रहे हैं सफेद बाल? जानें इसके मुख्य 4 कारण और रोकथाम के कारगर उपाय
UP Lekhpal Vacancy 2025: यूपी में लेखपाल की बंपर भर्ती, 7994 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी
Princess Sarvath: कैसे कोलकाता की महिला को मिली जॉर्डन के महल में जगह? PAK में की शादी...भारत को कैसे पहुंचाया फायदा, जानें
सर्दियों में क्यों बढ़ जाती हैं ऑर्थोपेडिक समस्याएं, हड्डी-जोड़ की कौन सी दिक्कत करती है सबसे ज्यादा परेशान
मसूरी, मनाली और देहरादून से बोर हो गए? दिल्ली के पास इस ऑफबीट हिल स्टेशन का करें रुख
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited