भूटान द लैंड ऑफ हैपीनेस के नाम से आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद ही आकर्षक और किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। 6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है।
20 मार्च 2026 को मुंबई से प्रस्थान कर पारो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर स्थानीय प्रतिनिधि से मुलाकात होगी और वहां से थिम्फू के लिए रवाना होंगे। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। 3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है।
थिम्फू के लोकल दर्शनीय स्थलों की सैर इसमें सिमटोखा जोंग शामिल है। इसके बाद मेमोरियल चोर्टेन (थिम्फू चोर्टेन) देखेंगे, जो शहर के बीचों-बीच स्थित है। फिर कुएंसल फोडरांग जाएंगे, जहां भूटान की सबसे बड़ी बुद्ध प्रतिमा है। यहां से घाटी के शानदार नजारे देखने और थोड़ी देर टहलने का मौका मिलेगा।
पुनाखा के लिए रवाना होना है। डोचुला व्यू प्वाइंट पर फोटो स्टॉप होगा, जहां से हिमालय की पर्वत श्रृंखलाओं की झलक मिलेगी। आगे बढ़ते हुए चिमी ल्हाखांग (फर्टिलिटी टेंपल), पुनाखा जोंग और प्रसिद्ध सस्पेंशन ब्रिज का भ्रमण करेंगे।
सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 84,300 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 84,000 और 83,700 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 61,400 है।
इस पैकेज का कोड WMO014A है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इस नंबर पर- 8287931886 कॉल-एसएमएस या वॉट्सएप्प कर सकते हैं।