आईआरसीटीसी ने बेहद किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको नेपाल घूमने का मौका मिल रहा है। पैकेज से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।
इस पैकेज का नाम नेपाल निंबस रखा गया है। 6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 21 मार्च 2026 को सुबह 7:05 बजे कोच्चि एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़कर आप बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे।
पशुपतिनाथ मंदिर, जो हिंदुओं के लिए बेहद पवित्र मंदिर है। यह मंदिर बागमती नदी के किनारे स्थित है और भगवान शिव को समर्पित है। यहां दर्शन करने के बाद आप काठमांडू घाटी में बसे छोटे-से खूबसूरत शहर पाटन (ललितपुर) की ओर बढ़ेंगे।
पाटन अपनी शानदार पुरानी इमारतों और कला के लिए जाना जाता है। यहां का पाटन दरबार स्कवायर जरूर देखिए। यह जगह पुराने महलों, आंगनों और मंदिरों से भरी हुई है और यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट भी है। इसके बाद आप तिब्बती रिफ्यूजी सेंटर जाएंगे, जहां तिब्बती शरणार्थी रहते हैं। यहां बने खूबसूरत कारपेट (कालीन) काफी मशहूर हैं, चाहें तो खरीद भी सकते हैं।
सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 58,600 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया 47,700 और 46,400 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 45,800 है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा भी इस पैकेज में शामिल है। 3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है।
इस पैकेज का कोड SEO11 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर 9003140655 , 8287932064, 8287932098, 8287932117 संपर्क कर सकते हैं।