दुनिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील देखने जा रहे लोग, 2026 में बाली-मालदिव्स नहीं ये देश बना टॉप टूरिस्ट डेस्टिनेशन

क्या आप ऐसी जगह घूमना चाहेंगे जहां दुनिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील, प्राचीन रहस्य, रंग-बिरंगे पहाड़ और रोमांचक ट्रेकिंग एक साथ मिलें? 2026 में पर्यटकों की पसंद बन रहा यह देश ट्रैवल लवर्स को खूब आकर्षित कर रहा है।

Authored by: अवनी बागरोलाUpdated Jun 3 2026, 11:22 IST
2026 में क्यों बढ़ रहा है इस देश का ट्रैवल क्रेज?Image Credit : Canva01 / 07

2026 में क्यों बढ़ रहा है इस देश का ट्रैवल क्रेज?

हर साल लाखों टूरिस्ट्स बीच और आइलैंड्स ओर रुख करते हैं, लेकिन 2026 में ट्रैवल ट्रेंड बदलता नजर आ रहा है। दक्षिण अमेरिका का यह खूबसूरत देश अपनी प्राचीन विरासत, अनोखे प्राकृतिक नजारों और एडवेंचर एक्टीविटिज की वजह से यात्रियों की पहली पसंद बनता जा रहा है।

कौन सा देश है येImage Credit : Canva02 / 07

कौन सा देश है ये

ये दक्षिण अमेरिका के पश्चिमी भाग में स्थित पेरू देश है। जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता तो अनोखी संस्कृति के लिए दुनिया भर में मशहूर है।

रेनबो माउंटेन की रंगीन खूबसूरतीImage Credit : Canva03 / 07

रेनबो माउंटेन की रंगीन खूबसूरती

अगर आपको ट्रेकिंग पसंद है तो रेनबो माउंटेन जरूर जाना चाहिए। प्राकृतिक रूप से बनी रंग-बिरंगी पर्वत श्रृंखलाएं इसे दुनिया के सबसे फोटोजेनिक पर्यटन स्थलों में शामिल करती हैं।

माचू पिच्चू की रहस्यमयी दुनियाImage Credit : Canva04 / 07

माचू पिच्चू की रहस्यमयी दुनिया

पहाड़ों के बीच बसा माचू पिच्चू दुनिया के 7 अजूबों में गिना जाता है। बादलों से घिरे इस प्राचीन शहर को देखने के लिए दुनियाभर से पर्यटक पहुंचते हैं। यहां इतिहास और प्रकृति एक साथ नजर आते हैं।

टिटिकाका झील का अनोखा अनुभवImage Credit : Canva05 / 07

टिटिकाका झील का अनोखा अनुभव

यहां स्थित टिटिकाका झील दुनिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की झीलों में शामिल है। जिसे देखने दूर दूर से लोग आते हैं।

भारत से कैसे पहुंचे?Image Credit : Canva06 / 07

भारत से कैसे पहुंचे?

भारत से यहां पहुंचने के लिए आमतौर पर यूरोप, अमेरिका या मध्य-पूर्व के किसी बड़े शहर से कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी पड़ती है। दिल्ली और मुंबई से यात्रा शुरू करने वाले पर्यटक एक या दो स्टॉप के साथ आसानी से पहुंच सकते हैं।

कितना रखना होगा बजट?Image Credit : Canva07 / 07

कितना रखना होगा बजट?

अगर आप 8 से 10 दिन की यात्रा की योजना बना रहे हैं तो फ्लाइट, होटल, भोजन और स्थानीय घूमने-फिरने का खर्च मिलाकर लगभग 2.5 लाख से 5 लाख रुपये प्रति व्यक्ति तक का बजट बन सकता है। बजट ट्रैवलर्स इससे कम खर्च में भी यात्रा कर सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!