किसी महल से कम नहीं है यूपी का ये रेलवे स्टेशन, देखते ही रह जाएंगे आप

घूमने-फिरने के लिए अगर आप किसी यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो इस बार आप यूपी के सबसे आलीशान रेलवे स्टेशन का रुख कर सकते हैं। इस रेलवे स्टेशन की खूबसूरती ऐसी है कि इसके सामने महलों की रंगत फीकी पड़ जाए।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Apr 8 2026, 17:42 IST
​​सुंदर रेलवे स्टेशन​​Image Credit : Pinterest01 / 06

​​सुंदर रेलवे स्टेशन​​

इस बार घूमने-फिरने के लिए आप रेलवे स्टेशन का रुख कर सकते हैं। अगर उत्तर प्रदेश के सबसे सुंदर और शानदार रेलवे स्टेशन की बात करें, तो ज्यादातर लोग एक ही नाम लेते हैं।

​चारबाग रेलवे स्टेशन​​Image Credit : Pinterest02 / 06

​चारबाग रेलवे स्टेशन​​

ये रेलवे स्टेशन सिर्फ एक ट्रैवल पॉइंट नहीं, बल्कि इतिहास, वास्तुकला और इंजीनियरिंग का शानदार नमूना है। हम बात कर रहे हैं लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन की जो भी लखनऊ आता है, वो यहां फोटो खिंचवाना और इसकी खूबसूरती देखना नहीं भूलता।

​शाही लुक​​Image Credit : Pinterest03 / 06

​शाही लुक​​

यह स्टेशन साल 1923 में बना था और आज भी अपनी शाही लुक की वजह से लोगों को हैरान कर देता है। पहली नजर में इसे देखकर कोई भी कह सकता है कि ये रेलवे स्टेशन नहीं, बल्कि कोई महल है।

​क्या है खास​​Image Credit : Pinterest04 / 06

​क्या है खास​​

इस स्टेशन की बनावट इंडो-सारासेनिक स्टाइल में है, यानी मुगल और राजपूत वास्तुकला का खूबसूरत मिश्रण। कहते हैं कि अगर इसे ऊपर से देखा जाए तो इसका ढांचा शतरंज की बिसात जैसा दिखाई देता है। गुंबद ऐसे लगते हैं जैसे शतरंज के मोहरे अपनी जगह पर बैठे हों।

​​अंदर से और भी ज्यादा खूबसूरत​​Image Credit : Pinterest05 / 06

​​अंदर से और भी ज्यादा खूबसूरत​​

बाहर से तो यह पहले ही भव्य दिखता है, लेकिन अंदर जाने पर इसकी असली सुंदरता नजर आती है। सोलो ट्रिप पर या फिर परिवार के साथ आप यहां जाने का प्लान कर सकते हैं।

​शानदार डिजाइनिंग​Image Credit : Pinterest06 / 06

​शानदार डिजाइनिंग​

इस स्टेशन की डिजाइनिंग कुछ ऐसी है कि बाहर का शोर-शराबा अंदर ज्यादा सुनाई नहीं देता। फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए ये परफेक्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!