आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको मलेशिया और सिंगापुर घूमने का मौका मिल रहा है।
6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। इस पैकेज का नाम 'HOLI SPECIAL-SINGAPORE & MALAYSIA EX LUCKNOW' रखा गया है।
12 मार्च 2026 को लखनऊ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए दोपहर 3:30 बजे की फ्लाइट में सवार हों। दिल्ली पहुंचने पर इमिग्रेशन प्रोसेस पूरा करने के बाद कुआलालंपुर के लिए अगली फ्लाइट में सवार होना है।
कुआलालंपुर का आधे दिन का सिटी टूर, इस्ताना नेगारा (किंग पैलेस), राष्ट्रीय स्मारक कुआलालंपुर, मलेशिया की राष्ट्रीय मस्जिद, पुराना रेलवे स्टेशन, मर्डेका स्क्वायर और पेट्रोनास ट्विन टावर्स देखेंगे। इसके बाद चॉकलेट गैलरी से लेकर केएल टावर तक की आपको यात्रा करवाई जाएगी। आगे की यात्रा भी आपकी बेहद मनोरम होने वाली है।
सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 146900 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया 120000 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 117000 है। खाने की व्यवस्था भी इस पैकेज में शामिल है। इसके अलावा 3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है।
इस पैकेज का कोड NLO42 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इस नंबर पर- 8287930902, 9236367954, 8287930922 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।