बरेली के पास ही अगर आप गोवा का मजा चाहते हैं तो ऐसा संभव है। बरेली के पास मौजूद इस अनोखे बीच के सफर पर निकल जाएं जिसे मिनी गोवा के नाम से भी जाना जाता है। यहां जाकर आपको बिल्कुल गोवा वाली वाइब आ जाएगी।
चूका बीच बरेली से सिर्फ 2 घंटे की दूरी पर स्थित है। यह एक शानदार टूरिस्ट स्पॉट है जिसके बारे में बेहद कम लोग जानते हैं। बोटिंग से लेकर ट्री हाउस में रहने तक का मजा यहां लिया जा सकता है।
आप यहां पीलीभीत टाइगर रिजर्व सफारी का आनंद लेते हुए वन्यजीवों को करीब से देख सकते हैं। इसके अलावा पक्षी दर्शन, जलाशय की सैर और प्रकृति ट्रेल्स इस जगह को बेहद खास बनाती हैं।
चूका बीच की खासियत ट्री हाउस है। 2,400 रुपये से लेकर 3,600 रुपये प्रतिदिन तक का खर्चा करके आप ऑनलाइन इसकी बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा यहां रहने के लिए थारू हाउस का विकल्प भी मौजूद है।
अगर आपने यहां जाने का प्लान कर लिया है तो जान लें कि सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चूका बीच खुला रहता है। एंट्री के लिए आपको 100 रुपए प्रति व्यक्ति प्रवेश शुल्क देना होता है।
अक्टूबर से अप्रैल के बीच का समय यहां घूमने के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है। इस दौरान मौसम सुखद और सुहावना रहता है। अप्रैल के अंत तक गर्मी बढ़ सकती है।
बरेली से पीलीभीत तक ड्राइव करके या ट्रेन के माध्यम से जाया जा सकता है। निजी वाहन अंदर नहीं जा सकते जिसके चलते आपको पीलीभीत से जंगल सफारी की मदद से चूका बीच तक पहुंचना होता है।