उत्तराखंड में स्थित 4 पवित्र धार्मिक स्थल बद्रीनाथ, रामेश्वरम, पुरी और द्वारिका की यात्रा को चारधाम यात्रा कहा जाता है। हिंदू धर्म में इस यात्रा का विशेष महत्व है।
साल 2025 में चारधाम यात्रा 29 अप्रैल से शुरू हो रही है। चार धाम यात्रा रजिस्ट्रेशन कहां से और कैसे कर सकते हैं इस सवाल का जवाब इस आर्टिकल के माध्यम से आपको मिल जाएगा।
चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन निशुल्क होता है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 3 फरवरी से शुरू होगी। ऑनलाइन और ऑफलाइन तीर्थयात्री इसमें शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
मोबाइल पर टूरिस्ट केयर उत्तराखंड ऐप के जरिए या फिर चार धाम यात्रा के लिए registrationandtouristcare.uk.gov.in इस वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। टोल-फ्री नंबर 01351364 पर कॉल करके भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
हरिद्वार, ऋषिकेश, बरकोट, हीना, सोनप्रयाग और पांडुकेश्वर में चारधाम रजिस्ट्रेशन काउंटर उपलब्ध हैं। यहां जाकर आप ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन काउंटर आपको इन लोकेशन- हरिद्वार (राही होटल), ऋषिकेश (आईएसबीटी), ऋषिकेश (आरटीओ), ऋषिकेश (गुरुद्वारा), बड़कोट (यमुनोत्री), हिना (गंगोत्री), सोनप्रयाग (केदारनाथ), पांडुकेश्वर (बद्रीनाथ), गोविंद घाट (हेमकुंट साहिब) में मिल जाएंगे।