मार्च का महीना घूमने-फिरने के लिए सबसे शानदार समय माना जाता है। इस दौरान न तो सर्दी ज्यादा रहती है और न ही गर्मी परेशान करती है। गर्मी शुरू होने से पहले कोई ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, तो भारत की ये 5 जगहें आपके लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन हो सकती हैं।
राजस्थान का उदयपुर अपनी झीलों और शाही महलों के लिए फेमस है। मार्च में यहां मौसम घूमने के लिए परफेक्ट होता है। उदयपुर रोमांटिक ट्रिप के लिए परफेक्ट जगह है।
नेचर लवर्स का स्वर्ग कहा जाने वाला केरल का मुन्नार एक खूबसूरत डेस्टिनेशन है। यहां दूर-दूर तक फैले चाय के बागान और पहाड़ों की हरियाली गजब के नजारे दिखाती है।
पश्चिम बंगाल में स्थित दार्जिलिंग को “क्वीन ऑफ हिल्स” कहा जाता है। मार्च के महीने में यहां का मौसम बेहद सुहावना होता है। दार्जिलिंग से आपको कंचनजंगा का शानदार नजारा देखे को मिलता है।
तमिलनाडु का ऊटी भारत का बेहद लोकप्रिय हिल स्टेशन है। मार्च में यहां हरियाली और फूलों की खूबसूरती देखने लायक होती है। यहां का शांत वातावरण आपको अंदर तक शांति से भर देगा।
यदि आप आध्यात्मिकता और एडवेंचर का मिश्रण चाहते हैं, तो ऋषिकेश एक शानदार विकल्प है। मार्च में ऋषिकेश में गंगा में जल एकदम साफ होता है, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है।