रेलवे स्टेशन या महाराजाओं के महल, बेहद खास हैं भारतीय रेल की ये 5 शाही इमारतें
Beautiful And Heritage Railway Stations in India: भारतीय रेल का सफर केवल एक आने जाने का माध्यम नहीं है, बल्कि ये एक यादें बनाने का साधन है। आज हम आपको देश के 5 सबसे शानदार रेलवे स्टेशनों के बारे में बताएंगे जो इतिहास और वास्तुकला का नायाब नमूना हैं।
देश के शाही रेलवे स्टेशन
देश में कई रेलवे स्टेशन ऐसे हैं, जिन्हें देखकर पहली नजर में यकीन कर पाना मुश्किल होता कि ये स्टेशन हैं। इनकी भव्यता किसी महाराजा के महल से कम नहीं लगती है। आइए जानते हैं 5 ऐसे ही खास स्टेशनों के बारे में...
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई
मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल है। विक्टोरियन गोथिक और पारंपरिक भारतीय शैली का अनोखा संगम ये रेलवे स्टेशन भारतीय रेल का सबसे प्रतिष्ठित स्टेशन माना जाता है।
कानपुर सेंट्रल
उत्तर प्रदेश का कानपुर सेंट्रल स्टेशन ब्रिटिश काल में बनाया गया था। इसकी ऊंची छतें, मजबूत स्तंभ और लाल रंग की इमारत इसे शाही लुक देती है।
चारबाग स्टेशन, लखनऊ
नवाबों के शहर लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन को देखकर ऐसा लगता है जैसे किसी नवाबी महल में कदम रख दिया हो। स्टेशन का डिजाइन मुगल और राजपूताना स्थापत्य शैली से प्रेरित है।
मैसूर रेलवे स्टेशन, कर्नाटक
कर्नाटक का मैसूर रेलवे स्टेशन भारत के सबसे खूबसूरत स्टेशनों में गिना जाता है। इसका वास्तुशिल्प प्रसिद्ध मैसूर पैलेस से प्रेरित है। जो इसे एक शाही लुक देती है।
जैसलमेर रेलवे स्टेशन, राजस्थान
राजस्थान के गोल्डन सिटी (जैसलमेर) का यह स्टेशन पीले बलुआ पत्थरों से बना है। जो इसे एक शाही कुल देते हैं। इसमें प्रवेश करते समय लगता है, जैसे आप किसी पुराने किले या हवेली में प्रवेश कर रहे हों।
गजब अनुभव
इन स्टेशनों से गुजरते समय आप सिर्फ सफर नहीं करते बल्कि इतिहास और विरासत को करीब से महसूस करते हैं। ये इमारतें बताती हैं कि भारतीय रेल ने सिर्फ ट्रैक नहीं बिछाए बल्कि देश की सांस्कृतिक पहचान को भी संजोया है।
रात में बार-बार खुलती है नींद तो बेडरूम में कर लें ये जरूरी बदलाव, रात भर आएगी सुकून भरी नींद
Airtel का 84 दिन वाला किफायती प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर दिन मिलेगा 2GB डेटा
1 ओवर में 6 गेंद ही क्यों फेंकी जाती है, क्रिकेट लवर्स को भी नहीं मालूम होगी यह बात
IND vs USA मैच में टूटने वाले हैं 5 रिकॉर्ड, टीम इंडिया का पहला मुकाबला आज
19 मिनट में हीरो बने फहीम अशरफ, पाकिस्तान को T20 वर्ल्ड कप में शर्मनाक हार से बचाया
हाय रे कलयुग! 80 साल की मां को बस स्टॉप पर रोता छोड़कर भाग गया बेटा, वायरल Video झकझोर देगा दिल
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई; कई राज्यों में फैले ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार
IND vs USA: टी20 वर्ल्ड कप का पहला मैच क्यों नहीं खेल रहे जसप्रीत बुमराह, सूर्या ने दिया अपडेट
Alert! क्या चंद्रमा हो जाएगा नष्ट? तेजी से बढ़ रही विशालकाय आसमानी आफत
व्यापार समझौते के तहत अमेरिका को होने वाले 44 अरब डॉलर के भारतीय निर्यात पर लगेगा शून्य शुल्क: गोयल
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited