एशिया की बेस्ट जर्नी, मंदिरों संस्कृति और नेचर का मेल, 11 दिन की होगी ट्रिप

वियतनाम और कंबोडिया घूमने का सुनहरा मौका है। आईआरसीटीसी ने 11 दिन का शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है। पैकेज से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Feb 7 2026, 07:35 IST
​विदेश ट्रिप का प्लान​Image Credit : Canva01 / 07

​विदेश ट्रिप का प्लान​

अगर आप विदेश ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो वियतनाम से लेकर कंबोडिया तक घूमने का आपके पास सुनहरा मौका है। 11 दिन और 10 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है जिसमें आपको तमाम सुविधाएं मिलने वाली हैं।

​एशिया के दो सबसे खूबसूरत देश​Image Credit : Canva02 / 07

​एशिया के दो सबसे खूबसूरत देश​

एशिया के दो सबसे खूबसूरत देशों में वियतनाम और कंबोडिया की गिनती होती है। शानदार समुद्री तटों और ऊंचे पहाड़ों से लेकर हरे-भरे डेल्टा और चहल-पहल से भरे शहरों तक यात्रा के दौरान हर कदम पर कुछ नया और यादगार अनुभव आपको मिलेगा।

​नोट कर लें डेट​Image Credit : Canva03 / 07

​नोट कर लें डेट​

25 फरवरी 2026 को इंदौर एयरपोर्ट से रात 9:45 बजे सिएम रीप के लिए प्रस्थान होगा, जो कोलकाता होते हुए जाएगी। रास्ते में रात ट्रांजिट में बिताई जाएगी। सुबह करीब 6:30 बजे सिएम रीप आप पहुंच जाएंगे।

​मजेदार ये यात्रा का कार्यक्रम​Image Credit : Canva04 / 07

​मजेदार ये यात्रा का कार्यक्रम​

सिएम रीप शहर से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित कोंगफ्लुक फ्लोटिंग विलेज का दौरा करेंगे, जहां कंबोडिया की असली जिंदगी को करीब से देखने और टोनले साप झील के तैरते गांवों में लोगों का जीवन समझने का मौका मिलेगा।

​पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं​Image Credit : Canva05 / 07

​पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं​

ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। 4 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। टूर गाइड की मदद भी आपको मिलेगी।

​जान लें खर्चा​Image Credit : Canva06 / 07

​जान लें खर्चा​

सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 1,94,200 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 1,58,500 और 1,57,200 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 1,50,100 है।

​बुकिंग से रिलेटेड जानकारी​Image Credit : Canva07 / 07

​बुकिंग से रिलेटेड जानकारी​

आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। पैकेज का कोड WBO047 है। ज्यादा जानकारी के लिए 9321901861, 8287931726, 9321901862 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!