कान्स फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट से ज्यादा चर्चा आलिया भट्ट के लग्जरी स्टे की हो रही है। समुद्र किनारे बने इस आलीशान होटल के कमरे से फ्रेंच रिवेरा का खूबसूरत नजारा दिखता है, जबकि एक रात का किराया सुनकर लोग भी हैरान रह गए।
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 के लिए फ्रेंच रिवेरा पहुंची आलिया भट्ट, का स्टे बहुत ही लग्जरी होटल में बुक किया गया है। जहां के नजारे और किराये की कीमत दोनों ही चौका देने वाली हैं।
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान आलिया भट्ट मशहूर Hôtel Martinez – The Unbound Collection by Hyatt में ठहरी हैं। यह होटल फ्रेंच रिवेरा के सबसे पॉपुलर लग्जरी स्टे में गिना जाता है।
यह पांच सितारा होटल Cannes के प्रसिद्ध Boulevard de la Croisette पर स्थित है। होटल सीधे मेडिटेरेनियन सी के सामने बना है, जहां से नीला समुद्र और सनसेट बेहद खूबसूरत दिखाई देता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया जिस Premium King Room with Sea View में रुकीं, उसका एक रात का किराया करीब ₹8.66 लाख बताया जा रहा है। यह कीमत होटल की लक्जरी सुविधाओं और लोकेशन को देखते हुए काफी चर्चा में है।
आलिया के कमरे से मेडिटेरेनियन सी और Esterel Mountains का शानदार दृश्य दिखाई देता है। सुबह की धूप, समुद्र की लहरें और पहाड़ों का नज़ारा इस स्टे को किसी पोस्टकार्ड जैसा एहसास देता है।
होटल के विशाल सूट्स, प्राइवेट बीच एक्सेस, फाइन डाइनिंग और क्लासिक फ्रेंच इंटीरियर इसे बेहद खास बनाते हैं। यही वजह है कि आलिया का यह स्टे अब उनके कान्स फैशन लुक्स जितना ही चर्चा में आ गया है
स्टाइलिश आर्ट डेको इंटीरियर, प्राइवेट बीच एरिया और लग्जरी सुविधाओं से सजा यह होटल पूरी तरह ग्लैमर से भरपूर है। यहां का मशहूर Le Sud रेस्टोरेंट मेहमानों को शानदार डाइनिंग और रॉयल अनुभव देता है।
Jun 14, 2026