नया मोबाइल कब खरीदना चाहिए, स्मार्टफोन खरीदने का सही समय क्या है?

When To Buy New Phone: आज के समय में स्मार्टफोन लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। हर कुछ महीनों में नए फीचर्स और डिजाइन के साथ मोबाइल फोन लॉन्च होते रहते हैं। ऐसे में कई लोग यह तय नहीं कर पाते कि नया फोन कब खरीदना सही रहेगा।

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated May 7 2026, 15:46 IST
गलत समय पर फोन खरीदने से जहां ज्यादा पैसे खर्च हो सकते हैं, वहीं सही समय पर खरीदारी करने से बेहतर फीचर्स और अच्छे डिस्काउंट का फायदा मिल सकता है। कई बार लोग दूसरे को देखकर नया फोन खरीद लेते हैं, जबकि उनका फोन पहले से ही अच्छी कंडीशन में होता है।Image Credit : Canva01 / 08

गलत समय पर फोन खरीदने से जहां ज्यादा पैसे खर्च हो सकते हैं, वहीं सही समय पर खरीदारी करने से बेहतर फीचर्स और अच्छे डिस्काउंट का फायदा मिल सकता है। कई बार लोग दूसरे को देखकर नया फोन खरीद लेते हैं, जबकि उनका फोन पहले से ही अच्छी कंडीशन में होता है।

जब पुराना फोन देने लगे परेशानीImage Credit : Canva02 / 08

जब पुराना फोन देने लगे परेशानी

अगर आपका मौजूदा स्मार्टफोन बार-बार हैंग हो रहा है, बैटरी जल्दी खत्म हो रही है या ऐप्स सही से काम नहीं कर रहे हैं, तो नया फोन खरीदने का समय आ सकता है। इसके अलावा यदि फोन को कंपनी की ओर से सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट मिलना बंद हो जाए, तो नया डिवाइस लेना बेहतर माना जाता है।

फेस्टिव सेल में मिलते हैं बड़े डिस्काउंटImage Credit : Canva03 / 08

फेस्टिव सेल में मिलते हैं बड़े डिस्काउंट

भारत में नया मोबाइल खरीदने का सबसे अच्छा समय फेस्टिव सीजन को माना जाता है। दिवाली, दशहरा, स्वतंत्रता दिवस और नए साल के दौरान ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और रिटेल स्टोर्स पर भारी छूट दी जाती है।

बैंक ऑफर्सImage Credit : Canva04 / 08

बैंक ऑफर्स

इस दौरान बैंक ऑफर, एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं, जिससे महंगे स्मार्टफोन भी कम कीमत में खरीदे जा सकते हैं।

नए मॉडल लॉन्च होने के बादImage Credit : Canva05 / 08

नए मॉडल लॉन्च होने के बाद

जब कोई कंपनी नया स्मार्टफोन लॉन्च करती है, तो पुराने मॉडल्स की कीमत में गिरावट आ जाती है। ऐसे में अगर आपको लेटेस्ट फीचर्स की ज्यादा जरूरत नहीं है, तो नया मॉडल आने के बाद पुराना फ्लैगशिप फोन खरीदना फायदे का सौदा हो सकता है। इससे कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स मिल जाते हैं।

अपनी जरूरत के हिसाब से चुनें फोनImage Credit : Canva06 / 08

अपनी जरूरत के हिसाब से चुनें फोन

सिर्फ ट्रेंड देखकर नया मोबाइल खरीदना सही फैसला नहीं माना जाता। फोन खरीदने से पहले यह तय करना जरूरी है कि आपको कैमरा, गेमिंग, बैटरी बैकअप या ऑफिस वर्क में किस चीज की ज्यादा जरूरत है। उसी के अनुसार बजट और फीचर्स चुनने चाहिए।

जल्दबाजी में खरीदारी से बचेंImage Credit : Canva07 / 08

जल्दबाजी में खरीदारी से बचें

इंडस्ट्री के जानकारों के मुताबिक, नया स्मार्टफोन खरीदने से पहले अलग-अलग ब्रांड्स और मॉडल्स की तुलना करना जरूरी है।

जानकारी के साथ रिव्यू भी जरूरीImage Credit : Canva08 / 08

जानकारी के साथ रिव्यू भी जरूरी

रिव्यू देखने, कीमत चेक करने और ऑफर्स का इंतजार करने से बेहतर डील मिल सकती है। सही समय पर खरीदा गया स्मार्टफोन लंबे समय तक बेहतर अनुभव देता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!