WhatsApp और Signal के करोड़ों यूजर्स के लिए बड़ी चेतावनी, हैक हो सकते हैं अकाउंट!
अगर आप WhatsApp या फिर Signal ऐप्लिकेशन को इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। इन दोनों ऐप्स को इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। हैकर्स इन ऐप्स के यूजर्स को निशाना बना रहे हैं।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Mar 10 2026, 21:14 IST
Image Credit : Digit01 / 08
WhatsApp और Signal ऐप को इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए के लिए बड़ी चेतावनी है। दुनियाभर में इस्तेमाल किए जाने वाले इन दोनों सोशल मीडिया ऐप के यूजर्स का अकाउंट हैक हो सकता है।
Image Credit : Digit02 / 08
हैकर्स इन दिनों इन ऐप्स को इस्तेमाल करने वाले यूजर्स पर कड़ी नजर रख रहे हैं। खासतौर पर ऐसे यूजर्स हैकर्स के निशाने पहर है जो सरकारी विभागों में काम करते हैं, मिलिट्री में काम करते हैं या फिर दूसरे जरूरी डिपार्टमेंट में कार्यरत हैं।
Image Credit : Digit03 / 08
आपको बता दें कि डच सिक्योरिटी और इंटेलिजेंस फर्म की तरफ से ग्लोबल साइबर अटैक को लेकर बेहद जरूरी अलर्ट जारी किया गया है। अगर आप इन ऐप्स का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको बेहद अलर्ट रहने की जरूरत है।
Image Credit : Digit04 / 08
नीदरलैंड की खुफिया एजेंसी ने एक नए साइबर हमले को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स और लोगों को सतर्क किया है। सुरक्षा एक्सपर्ट के अनुसार इन दिनों रूसी हैकर्स तेजी से एक्टिव हैं और लोगों को निशाना बना रहे हैं।
Image Credit : Digit05 / 08
एजेंसी के मुताबिक कई सारे ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें वॉट्सऐप और सिग्नल ऐप इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के अकाउंट हैक होने की शिकायत मिली है। हैकर्स चालाकी से यूजर्स को धोखा देते हैं और फिर उनके अकाउंट को कंट्रोल में ले लेते हैं।
Image Credit : Digit06 / 08
एक्स्पर्ट ने लोगों से अलर्ट रहने की सलाह दी है। वॉट्सऐप और सिग्नल ऐप को इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को किसी भी संदिग्ध मैसेज, लिंक या फिर किसी रिक्वेस्ट से सावधान रहने के लिए कहा गया है।
Image Credit : Digit07 / 08
सिक्योरिटी एजेंसी की तरफ से शेयर की गई जानकारी के मुताबिक हैकर्स सपोर्ट स्टाफ या फिर भरोसेमंद व्यक्ति बनकर यूजर्स को चैटिंग के जरिए अपनी जाल में फंसाते हैं। इतना ही नहीं हैकर्स Signal और WhatsApp के लिंक्ड डिवाइस वाले फीचर के जरिए अन्य डिवाइस को यूजर के अकाउंट से लिंक करते हैं और फिर उनके चैट्स में सेंध लगाते हैं।
Image Credit : Digit08 / 08
सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स की तरफ से इन दोनों ऐप्स का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को सलाह दी गई है कि ऐप्स पर आने वाले ओटीपी को किसी के साथ शेयर न करें। इसके साथ ही ऐप को सेफ रखने के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को ऑन रख लें।