इंटरनेट पर कौन-सी 8 चीजें कभी सर्च नहीं करना चाहिए, आपके पास स्मार्टफोन है तो जरूर पढ़ें
Never Search Things On Internet: इंटरनेट आज हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। एक क्लिक में जानकारी, एंटरटेनमेंट और समाधान मिल जाता है, लेकिन टेक एक्सपर्ट्स की मानें तो इंटरनेट की कुछ “डार्क साइड्स” भी हैं, जहां एक गलत सर्च न सिर्फ आपके दिमाग पर असर डाल सकता है, बल्कि आपकी प्राइवेसी और सेफ्टी के लिए भी खतरा बन सकता है।
साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल बिहेवियर एक्सपर्ट्स ने ऐसी 8 चीजों की पहचान की है, जिन्हें इंटरनेट पर सर्च करने से बचना चाहिए। आइए उन 8 चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं जिन्हें इंटरनेट पर सर्च करना खतरे से खाली नहीं है।
1. अपनी निजी जानकारी (Personal Information)
आधार नंबर, पैन कार्ड, बैंक डिटेल्स या पासवर्ड जैसी जानकारी कभी भी सर्च इंजन पर टाइप नहीं करनी चाहिए। टेक एक्सपर्ट्स के अनुसार, ऐसा करना आपकी डिजिटल पहचान को हैकर्स के लिए खुला न्योता देने जैसा है।
2. गैरकानूनी गतिविधियों से जुड़ी जानकारी
ड्रग्स, हथियार या किसी भी अवैध काम से जुड़ी जानकारी सर्च करना आपको कानूनी मुसीबत में डाल सकता है। कई देशों में सर्च हिस्ट्री तक मॉनिटर की जाती है, जिससे अनजाने में भी आप जांच के दायरे में आ सकते हैं।
3. मेडिकल लक्षणों की खुद से जांच
इंटरनेट पर लक्षण सर्च करने से अक्सर गलत निष्कर्ष निकलते हैं। टेक और हेल्थ एक्सपर्ट्स चेतावनी देते हैं कि इससे बेवजह घबराहट (Cyberchondria) बढ़ती है। सही जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर से संपर्क करना बेहतर है।
4. डरावनी या हिंसक तस्वीरें और वीडियो
कुछ चीजें सिर्फ जिज्ञासा में सर्च की जाती हैं, लेकिन उनका असर लंबे समय तक दिमाग पर रहता है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि ग्राफिक या हिंसक कंटेंट मानसिक तनाव, नींद की समस्या और एंग्जायटी बढ़ा सकता है।
5. डार्क वेब से जुड़ी सर्च
“Dark Web कैसे खोलें” जैसे सवाल आपको खतरनाक वेबसाइट्स तक ले जा सकते हैं। यहां मैलवेयर, स्कैम और साइबर क्राइम का जोखिम बहुत ज्यादा होता है। आम यूजर्स के लिए इससे दूरी बनाना ही समझदारी है।
6. फ्री मूवी या सॉफ्टवेयर डाउनलोड लिंक
“Free Movie Download” या “Cracked Software” जैसी सर्चेज अक्सर वायरस और ट्रोजन से भरी वेबसाइट्स पर ले जाती हैं। टेक एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इससे डेटा चोरी और डिवाइस हैक होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
7. खुद को नुकसान पहचाने से जुड़ी चीजें
ऐसी सर्चेज न सिर्फ खतरनाक हैं बल्कि मानसिक रूप से भी नुकसानदेह हो सकती हैं। एक्सपर्ट्स साफ कहते हैं कि अगर कोई व्यक्ति ऐसा महसूस कर रहा है, तो इंटरनेट नहीं बल्कि किसी भरोसेमंद इंसान या प्रोफेशनल से बात करना जरूरी है।
8. कॉन्सपिरेसी थ्योरी और फेक न्यूज
बिना भरोसेमंद सोर्स की जानकारी सर्च करना आपको गलत धारणाओं की दुनिया में ले जा सकता है। टेक एनालिस्ट्स के अनुसार, बार-बार फेक न्यूज देखने से सोचने-समझने की क्षमता और निर्णय शक्ति पर असर पड़ता है।
50 की उम्र में रहेगा चेहरे पर जवानी जैसा नूर, बस रोज सुबह नींबू-पुदीना की ड्रिंक में मिलाकर पिएं ये 1 चीज
जर्मनी का रूगेन द्वीप क्यों कहलाता है विंटर वंडरलैंड, माइनस तापमान में भी लगती है घुमक्कड़ों की भीड़
इटली के खिलाफ मैच में इंग्लैंड के विल जैक्स ने रचा इतिहास
Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Wedding: इस दिन 7 जन्मों के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे रश्मिका-विजय, लीक हो गया वेडिंग कार्ड
ओवरएक्टिंग कर दिमाग का दही कर चुके हैं ये सितारे, परफॉर्मेंस देख दर्शक भी पीटने लगे माथा
REVEALED: क्या रणवीर सिंह से जलते हैं रणबीर कपूर? वायरल वीडियो ने खोली सच्चाई
Interesting Facts: ट्रेन में देखा होगा 3E और 3A कोच, दोनों में अंतर जान लीजिए वरना पड़ेगा पछताना
Amavasya 2026 Date: 16 या 17 फरवरी, कब है फाल्गुनी अमावस्या, जानिए सही डेट और दान व स्नान का शुभ मुहूर्त
सस्ते में घर लाएं अपनी पसंदीदा Maruti कार! Alto से लेकर Victoris खरीदने का शानदार मौका; मिल रहा बंपर डिस्काउंट
50 की उम्र में रहेगा चेहरे पर जवानी जैसा नूर, बस रोज सुबह नींबू-पुदीना की ड्रिंक में मिलाकर पिएं ये 1 चीज
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited