Samsung Galaxy S24 Ultra की धड़ाम हुई कीमत, Flipkart ने दिया धांसू New Year 2026 का गिफ्ट
Samsung Galaxy S24 Ultra की कीमत में एक बार फिर से बड़ी कटौती हुई है। अब आप इस 200 मेगापिक्सल कैमरे वाले स्मार्टफोन को अब तक की सबसे कम कीमत में खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को इस पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट दे रहा है।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Dec 25 2025, 13:51 IST
Image Credit : Digit01 / 08
Samsung Galaxy S24 Ultra एक प्रीमियम कैटेगरी का स्मार्टफोन है। अगर आप सिर्फ अधिक कीमत की वजह से इस स्मार्टफोन को नहीं खरीद पा रहे थे तो अब आपकी टेंशन खत्म होने वाली है। इसे सबसे सस्ती कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
Image Credit : Digit02 / 08
आपको बता दें कि सैमसंग की तरफ से आने वाला यह अल्ट्रा स्मार्टफोन कैमरा फीचर्स को लेकर सुर्खियों में है। इस स्मार्टफोन में आपको सेगमेंट का बेस्ट कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। कंपनी ने इसमें 200 मेगापिक्सल का धमाकेदार कैमरा सेंसर उपलब्ध कराया है।
Image Credit : Digit03 / 08
Samsung Galaxy S24 Ultra की असली कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। लेकिन अब आपको इसे खरीदने के लिए इतने रुपये नहीं खर्च करने पड़ेंगे। Flipkart ने इसकी कीमत में बड़ी कटौती कर दी है। फ्लैट डिस्काउंट के साथ साथ इसमें दूसरे कई सारे डिस्काउंट ऑफर भी मिलते हैं।
Image Credit : Digit04 / 08
आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट में Samsung Galaxy S24 Ultra को 1,29,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। कंपनी 2025 साल खत्म होने से पहले इस पर ग्राहकों को 41% का धमाकेदार डिस्काउंट दे रही है। इस ऑफर के साथ आप इसे सिर्फ 78,999 रुपये में खरीद सकते हैं। Axis Bank Flipkart Debit Card पर आपको 5% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।
Image Credit : Digit05 / 08
फ्लिपकार्ट ग्राहकों को Samsung Galaxy S24 Ultra पर तगड़ा एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। इस ऑफर में आप एक्स्ट्रा पैसों की बचत कर पाएंगे। फ्लिपकार्ट पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर 50,000 रुपये तक की बचत करने का मौका दे रहा है।
Image Credit : Digit06 / 08
अगर आप फ्लिपकार्ट के एक्सचेंज ऑफर का फायदा लेते हैं तो आपको एक बात का ध्यान रखना पड़ेगा कि एक्सचेंज ऑफर आपके पुराने फोन की वर्किंग और फिजिकल कंडीशन पर निर्भर करेगी। इसलिए यह जरूरी नहीं है कि आपको पुराने फोन की पूरी एक्सचेंज वैल्यू मिल जाए। लेकिन अगर आप इस ऑफर में 25 हजार से 30 हजार रुपये की भी बचत कर लेते हैं तो आप 58,000 रुपये में ही Samsung Galaxy S24 Ultra को खरीद पाएंगे।
Image Credit : Digit07 / 08
Samsung Galaxy S24 Ultra में आपको टाइटेनियम फ्रेम के साथ ग्लास बैक पैनल मिलता है। इसमें कंपनी ने IP68 रेटिंग दी है जिससे यह पानी में भी सेफ रहेगा। सैमसंग ने इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच की डायनेमिक LTPO एमोलेड डिस्प्ले दी है जिसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास ऑर्मर की प्रोटेक्शन मिलती है।
Image Credit : Digit08 / 08
सैमसंग का यह स्मार्टफोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 14 को सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें आपको Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट मिलता है। इसमें आपको 12GB की रैम और 1TB की स्टोरेज मिलती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें चार कैमरे मिलते हैं जिसमें 200+10+50+12 मेगापिक्सल के सेंसर मिलते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है।