200MP कैमरे वाले फोन की औंधे मुंह गिरी कीमत, 15 हजार रुपये से कम में प्रीमियम फोन खरीदने का धांसू मौका
200MP Camera Phone Under rs 15000: (200MP Camera Wala Sasta Smartphone) बजट सेगमेंट में प्रीमियम फीचर्स और दमदार कैमरे वाला स्मार्टफोन खरीदना है तो आपके लिए धमाकेदार खबर है। इस समय आप करीब 15 हजार रुपये के बजट में 200 रुपये की कीमत वाला स्मार्टफोन खरीद सकते हैं।
अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं लेकिन बजट सीमित है तो आपके लिए काम की खबर है। बजट सेगमेंट में फ्लैगशिप फीचर्स वाले स्मार्टफोन्स एकदम ना के बराबर हैं। लेकिन अब आपके पास एक मौका है जिसमें आप करीब 15 हजार रुपये के बजट में प्रीमियम स्मार्टफोन खरीद सकते हैं।
आपको बता दे कि चीन की दिग्गज कंपनी शॉओमी के सब ब्रैंड रेडमी के पास 200 मेगापिक्सल कैमरे वाला एक धमाकेदार स्मार्टफोन है जिसका नाम Redmi Note 13 Pro है। लॉन्च के समय यह स्मार्टफोन फ्लैगशिप सेटमेंट में लॉन्च किया गया था लेकिन अब आप इसे बजट सेगमेंट की कीमत में खरीद सकते हैं।
Redmi Note 13 Pro 5G को भारतीय बाजार में 28,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। हालांकि कंपनी के आधिकारिक रिटेल पेज पर अब इस स्मार्टफोन को सिर्फ 16,800 रुपये की कीमत में लिस्ट कर दिया है। मतलब इसकी कीमत सीधे-सीधे 12,100 रुपये गिर गई है।
स्मार्टफोन खरीदारों के लिए अच्छी खबर यह है कि इस डिस्काउंट ऑफर में किसी तरह का बैंक ऑफर या फिर एक्सचेंज ऑफर मौजूद नहीं है। मतलब कंपनी ने इतनी बड़ी कटौती फ्लैट डिस्काउंट ऑफर में की है।
अगर आप Redmi Note 13 Pro की खरीदारी करते समय बैंक ऑफर या फिर एक्सचेंज ऑफर का फायदा लेते हैं तो आप इस 200 मेगापिक्सल कैमरे वाले स्मार्टफोन को 15 हजार रुपये से भी कम कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
Redmi Note 13 Pro में आपको प्लास्टिक फ्रेम के साथ बैक पैनल में ग्लास डिजाइन देखने को मिलता है। इसमें आपको IP54 की रेटिंग मिल जाती है। कंपनी ने इसमें 6.67 इंच का एमोलेड पैनल दिया है जिसमें आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिे इसमें आपको Corning Gorilla Glass Victus का सपोर्ट मिलेगा।
आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 का सपोर्ट मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में आपको Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही इसमें आपको 16GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज मिलती है।
अगर आप एक कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आप इसकी तरफ जा सकते हैं। Redmi Note 13 Pro में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 200+8+2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
वेस्टइंडीज ने बनाया छक्के जड़ने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Delhi Metro : 3 कॉरिडोर, 13 नए स्टेशन, दिल्ली में बढ़ने वाला है मेट्रो का मकड़जाल!
साल 2026 का पहला सूर्यग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं, क्या यहां सूतक काल मान्य होगा, जानिए ग्रहण से जुड़ी सारी जानकारी
आदिल राशिद ने रचा इंग्लैंड के लिए नया इतिहास
बैड डे बन सकता है 12 फरवरी का दिन, खास सावधानी बरतें ये 5 राशियां
ईरान में विरोध-प्रदर्शनों में अब तक हुई 7000 लोगों की मौत, आकड़ा और बढ़ने की आशंका
Aaj Ka Rashifal : इन 6 राशियों के लिए खुशियों का दिन रहेगा 12 फरवरी, किस्मत का मिलेगा पूरा साथ
आज क्या है 12 फरवरी 2026 को, आज वैलेंटाइन वीक 2026 का कौन सा दिन है, आज हग डे है क्या
Hug Day: क्या गले लगाने से मजबूत होती है इम्यूनिटी? जानें क्या कहता है हग थेरेपी का विज्ञान
IND vs NAM, T20 World Cup 2026 Match Preview: भारत और नामीबिया के बीच भिड़ंत, अभिषेक की जगह सैमसन को मिल सकता है मौका
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited