Jio का 90 दिन वाला सस्ता प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ इसमें मिलते हैं धांसू ऑफर्स
जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। जियो के पास टेलीकॉम इंडस्ट्री का सबसे बड़ा रिचार्ज पोर्टफोलियो मौजूद है। आज हम आपको जियो का एक ऐसा प्लान बताने जा रहे हैं जिसमें कई सारे ऑफर्स मिलते हैं।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Apr 21 2026, 18:04 IST
Image Credit : Digit/Jio01 / 08
जियो के पास इस समय देशभर में 51 करोड़ से अधिक यजर्स हैं। ग्राहकों की सुविधा के लिए जियो ने अपने पोर्टफोलियो को अलग-अलग कैटेगरी में डिवाइड कर रखा है। हर एक कैटेगरी में आपको अलग-अलग ऑफर्स वाले प्लान्स मिल जाते हैं।
Image Credit : Digit/Jio02 / 08
मोबाइल यूजर्स को बार बार महंगे रिचार्ज प्लान्स न खरीदना पड़े इसके लिए कंपनी ने अब अपनी लिस्ट में लॉन्ग टर्म वाले प्लान्स की संख्या बढ़ा दी है। जियो के पास अब एनुअल प्लान्स के साथ साथ ऐसे प्लान्स भी हैं जिसमें तीन महीने तक की वैलिडिटी मिलती है।
Image Credit : Digit/Jio03 / 08
अगर आप हर बार मंथली प्लान नहीं खरीदना चाहते हैं तो आप जियो का 899 रुपये वाला प्लान लेकर टेंशन फ्री हो सकते हैं। जियो का यह प्लान आपको पूरे तीन महीने के लिए रिचार्ज के झंझट से फ्री रखेगा।
Image Credit : Digit/Jio04 / 08
इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो इसमें मोबाइल यूजर्स को पूरे 90 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। यह जियो का इकलौता ऐसा प्लान है जिसमें यूजर्स को 90 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।
Image Credit : Digit/Jio05 / 08
इसके दूसरे ऑफर्स की बात करें तो इस प्लान के साथ यूजर्स 90 दिन तक किसी किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी ग्राहकों को हर दिन चैटिंग के लिए 100 फ्री एसएमएस भी देती है।
Image Credit : Digit/Jio06 / 08
जियो के इस रिचार्ज प्लान में मिलने वाले डेटा बेनिफिट्स की बात करें तो बता दें कि जियो के इस प्लान ने इंटरनेट अधिक इस्तेमाल करने वाले यूजर्स की मौज करा दी है। इस प्लान में ग्राहकों को 90 दिनों के लिए कुल 180GB डेटा मिलता है मतलब आप हर दिन 2GB डेटा यूज कर पाएंगे।
Image Credit : Digit/Jio07 / 08
इस प्लान के साथ जियो अपने यूजर्स को एक्स्ट्रा डेटा का फायदा भी दे रहा है। इस प्लान में आपको 180GB रेगुलर डेटा के साथ ही 20GB डेटा एक्स्ट्रा भी मिलता है। मतलब प्लान में कुल 200GB डेटा मिल जाता है।
Image Credit : Digit/Jio08 / 08
जियो के इस 90 दिन वाले प्लान के दूसरे ऑफर्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को 18 महीने के लिए Google Gemini Pro का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इसके अलावा प्लान में आपको तीन महीने के लिए जियो हॉट स्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इसके साथ ही आपको टीवी चैनल्स देखने के लिए जियो टीवी का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है।