iPhone Air की धड़ाम हुई कीमत, Amazon ग्राहकों को दे रहा है बंपर डिस्काउंट ऑफर
iPhone के स्लिम डिजाइन वाले Air Model को सस्ते में खरीदने का शानदार मौका है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन ने आईफोन एयर की कीमत में बड़ी कटौती की है जिसके बाद आप हजारों रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Mar 14 2026, 12:31 IST
Image Credit : Digit/Apple01 / 08
एप्पल की तरफ से कुछ महीने पहले iPhone Air को लॉन्च किया गया था। यह एप्पल का अब तक का सबसे स्लिम डिजाइन वाला स्मार्टफोन है। यूनिक डिजाइन के साथ साथ इसमें शानदार फीचर्स भी मिलते हैं।
Image Credit : Digit/Apple02 / 08
अगर आप iPhone Air खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। अगर आप इसे खरीदने के लिए बजट को लेकर टेंशन में थे तो अब आपकी टेंशन खत्म होने वाली है। आप इसे हवी डिस्काउंट के साथ खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
Image Credit : Digit/Apple03 / 08
ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन ने अपने करोड़ों ग्राहकों को iPhone Air सस्ते में खरीदने का शानदार मौका दे दिया है। अमेजन ग्राहकों को फ्लैट डिस्काउंट के साथ साथ बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है।
Image Credit : Digit/Apple04 / 08
iPhone Air को अमेजन में 1,19,900 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। हालांकि इसे आप बेहद सस्ती कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। अमेजन ग्राहकों को अभी इस पर फ्लैट 21% की छूट दे रहा है। इस ऑफर के साथ आप इसे सिर्फ 94,990 रुपये में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
Image Credit : Digit/Apple05 / 08
अगर आप बैंक ऑफर का फायदा लेते हैं तो आप एक्स्ट्रा बचत भी कर पाएंगे। कंपनी ग्राहकों को सेलेक्टेड बैंक कार्ड पर 4000 रुपये तक की बचत का मौका दे रही है। अगर आपका बजट कम है तो आप इसे 4,279 रुपये की ईएमआई पर भी खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
Image Credit : Digit/Apple06 / 08
iPhone Air में आप सबसे बड़ी बचत एक्सचेंज ऑफर में कर सकते हैं। इस ऑफर में कंपनी 45 हजार रुपये से ज्यादा की बचत का मौका दे रही है। अगर आप पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करते हैं और 20 हजार रुपये भी बचा लेते हैं तो आप iPhone Air को सिर्फ 74,990 रुपये में खरीदकर घर ले जा पाएंगे।
Image Credit : Digit/Apple07 / 08
iPhone Air में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो एप्पल ने इसमें टाइटेनियम का मजबूत फ्रेम दिया है। बैक पैनल में ग्लास दिया गया है। पानी की प्रोटेक्शन के लिए इसमें IP68 रेटिंग मिलती है। कंपनी ने इसमें 6.5 इंच का सुपर रेटिना डिस्प्ले दिया है जिसमें Ceramic Shield 2, Mohs level 5 दिया गया है। आउट ऑफ द बॉक्स स्मार्टफोन में iOS 26 की प्रोटेक्शन मिलती है।
Image Credit : Digit/Apple08 / 08
iphone Air में कंपनी ने परफॉर्मेंस के लिए Apple A19 Pro चिपसेट दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 12GB की रैम और 1TB की स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 48 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी के लिए 18 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें 3149mAh की बैटरी दी गई है।