जिस आईफोन के लिए मची थी मारा मारी, एक झटके में धड़ाम हुई उसकी कीमत
iPhone 16 Discount Offer: आईफोन प्रीमियम सेगमेंट के स्मार्टफोन्स हैं। एंड्रॉयड स्मार्टफोन की तुलना में आईफोन्स काफी ज्यादा सिक्योर होते हैं यही वजह है कि इनकी डिमांड काफी ज्यादा रहती है। हालांकि ये इतने महंगे आते हैं कि ज्यादातर लोग डिस्काउंट में ही इन्हें खरीदते हैं।
अगर आप भी सस्ती कीमत में आईफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ग्राहकों को एप्पल आईफोन्स पर धुंआधार डिस्काउंट ऑफर दे रहा है।
फ्लिपकार्ट की डील में आप सबसे ज्यादा बिकने वाले आईफोन 16 को बेहद कम दाम में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। फ्लैट डिस्काउंट और बैंक ऑफर का लाभ लेकर आप इस प्रीमियम स्मार्टफोन की खरीदारी पर भारी भरकम बचत कर पाएंगे।
फ्लिपकार्ट अपने करोड़ों ग्राहकों को iPhone 16 की खरीदारी पर तगड़ा एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करा कर आप 50 हजार रुपये से ज्यादा की बचत कर पाएंगे। आइए आपको डिस्काउंट ऑफर की डिटेल जानकारी देते हैं।
iPhone 16 को फ्लिपकार्ट पर 69,900 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। अभी कंपनी ग्राहकों को इस पर फ्लैट 7% की सीधी छूट दे रही है। फ्लैट डिस्काउंट ऑफर के साथ आप इसे सिर्फ 64,900 रुपये में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
फ्लिपकार्ट ग्राहकों को फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर 4,433 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रहा है। अगर आप Flipkart SBI Credit कार्ड से खरीदारी करते हैं तो आपको इस पर भी 4,433 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। वहीं ICICI बैंक कार्ड पर आपको 2000 रुपये की इंस्टेंट छूट मिलेगी।
अब बात करते हैं iPhone 16 पर मिलने वाले एक्सचेंज ऑफर की। अगर आप खरीदारी के समय पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं तो आप 50,500 रुपये तक की बचत कर पाएंगे। अगर आप इस ऑपर में 30 हजार रुपये तक की भी बचत कर लेते हैं तो iPhone 16 को 34,900 रुपये की कीमत में खरीद पाएंगे। बता दें कि एक्सचें वैल्यू आपके पुराने फोन की वर्किंग और फिजिकल कंडीशन पर निर्भर करेगी।
iPhone 16 में आपको एल्यूमिनियम फ्रेम डिजाइन के साथ IP68 की रेटिंग मिलती है। इसमें आपको 6.1 इंच की डिस्प्ले मिलती है। डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए इसमें Ceramic Shield glass दिया गया है। स्मार्टफोन आउट ऑफ द बॉक्स iOS 18 को सपोर्ट करता है।
परफॉर्मेंस के लिए iPhone 16 में एप्पल ने Apple A18 चिपसेट दिया है। इसमें आपको 8GB की रैम और 512GB की स्टोरेज मिलती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें आपको डुअल कैमरा मिलता है जिसमें 48+12 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
Jio के 72 दिन वाले प्लान ने दी बड़ी राहत, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा एक्स्ट्रा डेटा
वैभव सूर्यवंशी ने खेली वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी पारी, तोड़ दिया एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड
Ajab Gajab: ये हैं दुनिया के 3 सबसे महंगे गुलाब, एक की कीमत सुन आपके उड़ जाएंगे होश!
आस्था और इतिहास का संगम, महाशिवरात्रि पर जरूर जाएं भारत के ये 5 प्राचीन शिव मंदिर
डायमंड रिवर कहलाती है ये नदी, कोहिनूर से है कनेक्शन
विदेश पहुंचाएगा डिजिटल 6 लेन Highway, यूपी से सीधे जुड़ेगा पड़ोसी देश; किसानों की होगी चांदी
पार्टनर को करना है इंप्रेस तो ऐसे करें वैलेंटाइन वीक की शुरुआत, रिश्ते में बढ़ेगा प्यार और रोमांस
RBI Vacancy 2026: आरबीआई में आई ग्रेड A और ग्रेड B की भर्ती, जानें क्या होनी चाहिए पात्रता
लिव इन में पुलिसकर्मी के साथ थी लड़की, आधी रात बिगड़ी बात तो सर्विस रिवॉल्वर से मारी गोली; जानें क्या है माजरा
टी20 वर्ल्ड कप से 24 घंटे पहले टीम इंडिया को झटका, बाहर हुआ तेज गेंदबाज
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited