iPhone 15 की औंधे मुंह गिरी कीमत, 34,000 रुपये में खरीदने का यहां मिल रहा है मौका
iPhone 15 को सस्ते में खरीदने का शानदार मौका है। एप्पल जल्द ही iPhone 15 को अपनी लाइनअप से रिटायर कर सकता है। ऐसे में iPhone 15 के डिस्कन्टीन्यू होने से पहले कीमत में बड़ा प्राइस कट हुआ है।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Mar 9 2026, 12:39 IST
Image Credit : Digit01 / 10
आईफोन खरीदने की प्लानिंग हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। अगर आप आईफोन खरीदने के लिए लंबे समय से डिस्काउंट ऑफर या फिर सेल शुरू होने का इंतजार कर रहे थे तो अब फ्लिपकार्ट ने आपका इंतजार खत्म कर दिया है।
Image Credit : Digit02 / 10
Apple जल्द ही अपनी लाइनअप से iPhone 15 को हटा सकता है। ऐसे में फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों के लिए iPhone 15 पर धमाकेदार ऑफर लेकर आ गया है। कंपनी ने इसकी कीमत में बड़ी कटौती कर दी है जिसके बाद इसे आप अफोर्डेबल प्राइस में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
Image Credit : Digit03 / 10
एप्पल ने पिछले साल iPhone 17 Series को लॉन्च किया था। नई सीरीज आने के बाद से ही पुराने आईफोन्स की कीमत में लगातार कटौती हो रही है। ऐसे में आपके पास प्रीमियम आईफोन को सस्ते में खरीदने का शानदार मौका है।
Image Credit : Digit04 / 10
फ्लिपकार्ट की तरफ से दिए जा रहे ऑफर की बात करें तो इसे ई-कॉमर्स साइट पर 59,900 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। हालांकि इस पर अभी ग्राहकों को 8% का फ्लैट डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है।
Image Credit : Digit05 / 10
इस फ्लैट डिस्काउंट ऑफर के साथ आप इसे सिर्फ 54,900 रुपये में खरीद पाएंगे। फ्लिपकार्ट इसके अलावा ग्राहकों को इस पर बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। इन दोनों का फायदा लेकर आप इसे आधे से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं।
Image Credit : Digit06 / 10
बैंक ऑफर की बात करें तो अगर आप Flipkart Axis Bank कार्ड से फोन को खरीदते हैं तो आप 2,745 रुपये तक की बचत कर पाएंगे। वहीं अगर आप इसे Flipkart SBI Bank Card से खरीदते हैं तो आप 3,933 रुपये की एक्स्ट्रा बचत कर पाएंगे।
Image Credit : Digit07 / 10
इसके अलावा iPhone 15 की खरीदारी पर आप सबसे बड़ी बचत एक्सचेंज ऑफर का लाभ उठाकर कर सकते हैं। अगर आप अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करते हैं तो आप 44,450 रुपये तक की बचत कर पाएंगे।
Image Credit : Digit08 / 10
अगर आप एक्सचेंज ऑफर में 20 हजार रुपये भी बचा लेते हैं तो आप इसे फ्लैट डिस्काउंट के साथ 34,900 रुपये में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की वर्किंग कंडीशन पर निर्भर करेगी।
Image Credit : Digit09 / 10
iPhone 15 पर मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसे ड्यूरेबल बनाने के लिए इसमें एल्यूमिनियम फ्रेम डिजाइन दिया गया है। पानी से सेफ रखने के लिए इसमें IP68 रेटिंग दी गई है। इसमें आपको 6.1 इंच की सुपर रेटिना डिस्प्ले दी गई है और आउट ऑफ द बॉक्स यह iOS 17 पर रन करता है।
Image Credit : Digit10 / 10
Apple ने iPhone 15 में परफॉर्मेंस के लिए Apple A16 Bionic चिपसेट दिया है। इसके साथ ही इसमें 6GB की रैम और 512GB की स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए रियर पैनल में 48+12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।