Instagram के 1.75 करोड़ यूजर्स का डेटा लीक! सिर्फ पासवर्ड ही नहीं..नंबर और लोकेशन भी है खतरे में

Instagram एक पॉपुलर शॉर्ट वीडियो मेकिंग और फोटो शेयिरंग ऐप है। अब इस ऐप्लिकेशन को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। इंस्टाग्राम के करोड़ों यूजर्स का डेटा डार्क वेब पर लीक हो गया है। ऐसे में आपको अलर्ट रहने की जरूरत है।

अगर आपने अपने स्मार्टफोन में इंस्टाग्राम ऐप को इंस्टाल कर रहा है और इसे इस्तेमाल करते हैं तो एक बार रुककर अपनी सिक्योरिटी सेटिंग्स जरूर जांच लें क्योंकि यह खबर थोड़ा चिंता बढ़ाने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनिया भर में करीब 175 करोड़ 175 मिलियन इंस्टाग्राम यूजर्स का डेटा लीक हुआ है।
01 / 09
Image Credit : Digit/iStock

अगर आपने अपने स्मार्टफोन में इंस्टाग्राम ऐप को इंस्टाल कर रहा है और इसे इस्तेमाल करते हैं, तो एक बार रुककर अपनी सिक्योरिटी सेटिंग्स जरूर जांच लें, क्योंकि यह खबर थोड़ा चिंता बढ़ाने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनिया भर में करीब 1.75 करोड़ (17.5 मिलियन) इंस्टाग्राम यूजर्स का डेटा लीक हुआ है।

यह खबर ज्यादा हैरान करने वाली इसलिए है क्योंकि बात सिर्फ अकाउंट हैक होने की नहीं है बल्कि जो अकाउंट लीक हुए हैं उनमें यूजर्स की लोकेशन और मोबाइल नंबर जैसी बेहद पर्सनल जानकारियां भी मौजूद हैं। ऐसे में यह खबर टेंशन बढ़ाने वाली है।
02 / 09
Image Credit : Digit/iStock

यह खबर ज्यादा हैरान करने वाली इसलिए है क्योंकि बात सिर्फ अकाउंट हैक होने की नहीं है, बल्कि जो अकाउंट लीक हुए हैं उनमें यूजर्स की लोकेशन और मोबाइल नंबर जैसी बेहद पर्सनल जानकारियां भी मौजूद हैं। ऐसे में यह खबर टेंशन बढ़ाने वाली है।

आपने टेक्नोलॉजी वर्ल्ड में डॉर्क वेब का नाम जरूर सुना होगा। यह  इंटरनेट की एक ऐसी दुनिया है जिसे आम लोग नहीं देख पाते। इसी डार्क वेब पर इंस्टाग्राम यूजर्स का एक बड़ा डेटा बेचने की बात सामने आई है।
03 / 09
Image Credit : Digit/iStock

आपने टेक्नोलॉजी वर्ल्ड में डॉर्क वेब का नाम जरूर सुना होगा। यह इंटरनेट की एक ऐसी दुनिया है, जिसे आम लोग नहीं देख पाते। इसी डार्क वेब पर इंस्टाग्राम यूजर्स का एक बड़ा डेटा बेचने की बात सामने आई है।

साइबर सिक्योरिटी कंपनी Malwarebytes की रिपोर्ट के अनुसार Subkek नाम के एक हैकर ने दावा किया है कि उसके पास करोड़ों इंस्टाग्राम यूजर्स का नया डेटा मौजूद है। बताया जा रहा है कि यह जानकारी साल 2024 के आखिरी तीन महीनों के दौरान चोरी या स्क्रैप की गई है।
04 / 09
Image Credit : Digit/iStock

साइबर सिक्योरिटी कंपनी Malwarebytes की रिपोर्ट के अनुसार, ‘Subkek’ नाम के एक हैकर ने दावा किया है कि उसके पास करोड़ों इंस्टाग्राम यूजर्स का नया डेटा मौजूद है। बताया जा रहा है कि यह जानकारी साल 2024 के आखिरी तीन महीनों के दौरान चोरी या स्क्रैप की गई है।

अक्सर लोग सोचते हैं कि अगर डेटा लीक हो जाए तो सिर्फ पासवर्ड बदलने से सब ठीक हो जाएगा। लेकिन इस बार मामला इससे कहीं ज्यादा गंभीर है। लीक हुए डेटा में यूजर्स के यूजरनेम ईमेल आईडी मोबाइल नंबर और उनकी लोकेशन से जुड़ी जानकारी भी शामिल बताई जा रही है। यानी इस बार निजी जानकारी तक खतरा पहुंच गया है।
05 / 09
Image Credit : Digit/iStock

अक्सर लोग सोचते हैं कि अगर डेटा लीक हो जाए तो सिर्फ पासवर्ड बदलने से सब ठीक हो जाएगा। लेकिन इस बार मामला इससे कहीं ज्यादा गंभीर है। लीक हुए डेटा में यूजर्स के यूजरनेम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और उनकी लोकेशन से जुड़ी जानकारी भी शामिल बताई जा रही है। यानी इस बार निजी जानकारी तक खतरा पहुंच गया है।

अगर किसी ठग के पास आपका असली नाम मोबाइल नंबर और यह जानकारी हो कि आप कहां रहते हैं तो आपके लिए बड़ी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ऐसे में आपके साथ कभी भी धोखाधड़ी हो सकती है। इसे टेक्नोलॉजी वर्ल्ड में आइडेंटिटी थेफ्ट या फिशिंग कहा जाता है। हैकर्स इस जानकारी का इस्तेमाल करके आपको बिल्कुल असली लगने वाले मैसेज या कॉल भेज सकते हैं।
06 / 09
Image Credit : Digit/iStock

अगर किसी ठग के पास आपका असली नाम, मोबाइल नंबर और यह जानकारी हो कि आप कहां रहते हैं, तो आपके लिए बड़ी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ऐसे में आपके साथ कभी भी धोखाधड़ी हो सकती है। इसे टेक्नोलॉजी वर्ल्ड में आइडेंटिटी थेफ्ट या फिशिंग कहा जाता है। हैकर्स इस जानकारी का इस्तेमाल करके आपको बिल्कुल असली लगने वाले मैसेज या कॉल भेज सकते हैं।

इस लीक का असर अब धीरे धीरे दिख भी रहा है। कई सारे इंस्टाग्राम यूजर्स की तरफ से शिकायत की जा रही है कि बार बार Reset your password अपना पासवर्ड रीसेट करें के ईमेल आ रहे हैं। ऐसे में आपको बेहद सावधान रहने की जरूरत है।
07 / 09
Image Credit : Digit/iStock

इस लीक का असर अब धीरे धीरे दिख भी रहा है। कई सारे इंस्टाग्राम यूजर्स की तरफ से शिकायत की जा रही है कि बार बार 'Reset your password' (अपना पासवर्ड रीसेट करें) के ईमेल आ रहे हैं। ऐसे में आपको बेहद सावधान रहने की जरूरत है।

अगर आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। बस आपको थोड़ा अलर्ट रहने की जरूरत है। अपने अकाउंट को हाई सिक्योर रखने के लिए आपको बस एक छोटी सी सेटिंग ऑन करने की जरूरत है। इस सेटिंग को Two-Factor Authentication 2FA कहते हैं।
08 / 09
Image Credit : Digit/iStock

अगर आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। बस आपको थोड़ा अलर्ट रहने की जरूरत है। अपने अकाउंट को हाई सिक्योर रखने के लिए आपको बस एक छोटी सी सेटिंग ऑन करने की जरूरत है। इस सेटिंग को Two-Factor Authentication (2FA) कहते हैं।

यह सेटिंग आपके घर लगे दरवारे पर दूसरे ताले की तरह मजबूत सिक्योरिटी देता है। इसे ऑन करने के लिए आपको अपने प्रोफाइल के तीन लाइनों पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको Settings and privacy पर जाना होगा। इसके बाद आपको Accounts Center के ऑप्शन पर टैब करना होगा।अब आपको यहां पर Password and security के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। यहां पर आपको Two-factor authentication ऑन करने का ऑप्शन मिल जाएगा।
09 / 09
Image Credit : Digit/iStock

यह सेटिंग आपके घर लगे दरवारे पर दूसरे ताले की तरह मजबूत सिक्योरिटी देता है। इसे ऑन करने के लिए आपको अपने प्रोफाइल के तीन लाइनों पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको Settings and privacy पर जाना होगा। इसके बाद आपको Accounts Center के ऑप्शन पर टैब करना होगा।अब आपको यहां पर Password and security के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। यहां पर आपको Two-factor authentication ऑन करने का ऑप्शन मिल जाएगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited