Google ने दुनिया के 1 अरब Android मोबाइल यूजर्स को दी बड़ी चेतावनी, कहा- तुरंत करें यह काम
Google's Warning For Android Phone Users: यदि आपके पास भी एंड्रॉयड फोन है तो आपके लिए बहुत ही जरूरी खबर है। Google ने दुनिया के करीब 1 अरब एंड्रॉयड फोन यूजर्स के लिए एक बड़ी चेतावनी दी है। गूगल ने अपनी चेतावनी में कहा है कि दुनियाभर में इस्तेमाल हो रहे 40% से ज्यादा एंड्रॉयड फोन नए मैलवेयर और स्पायवेयर हमलों के खतरे में हैं।
गूगल ने की पुष्टि
यह चेतावनी तब सामने आई, जब Forbes ने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर बताया कि Google ने बड़े पैमाने पर एंड्रॉयड यूजर्स के जोखिम में होने की पुष्टि की है। कंपनी का कहना है कि जिन फोन्स में पुराने एंड्रॉयड वर्जन चल रहे हैं, उन्हें अब जरूरी सिक्योरिटी अपडेट नहीं मिल रहे, जिससे खतरा और बढ़ गया है।
Android अपडेट डेटा ने बढ़ाई चिंता
Google द्वारा जारी किए गए नए Android डिस्ट्रीब्यूशन चार्ट के मुताबिक, Android 16 सिर्फ 7.5% फोन्स में ही मौजूद है। जबकि Android 15 वाले डिवाइस की संख्या 19.3%, Android 14 की 17.9% और Android 13 की : 13.9% है। Android 13 काफी पुराना वर्जन है, जिसे अभी भी पूरी सिक्योरिटी अपडेट सपोर्ट मिल रहा है। इससे पुराने वर्जन पर चल रहे फोन अब सुरक्षित नहीं माने जा रहे।
Android 12 और उससे पुराने वर्जन असुरक्षित
Google ने साफ किया है कि Android 12 और उससे पुराने वर्जन अब सिक्योरिटी अपडेट के दायरे से बाहर हो चुके हैं। इसका मतलब है कि सिर्फ करीब 58% एंड्रॉयड फोन ही सुरक्षित हैं, जबकि 40% से ज्यादा फोन पूरी तरह असुरक्षित हैं।
स्पाईवेयर अटैक
इन फोन्स को नए मैलवेयर या स्पायवेयर सामने आने पर भी कोई सिक्योरिटी पैच नहीं मिलेगा। Google ने चेतावनी दी है कि नए स्पाईवेयर अटैक पहले से ही शुरू हो चुके हैं और पुराने फोन्स उनके खिलाफ पूरी तरह बेबस हैं।
एक अरब से ज्यादा यूजर्स खतरे में
यह डेटा दिसंबर 2025 में इकट्ठा किया गया था, लेकिन Google ने इसे अब जारी किया है, जिससे खतरे की गंभीरता और बढ़ जाती है। Forbes के मुताबिक, एक अरब से ज्यादा एंड्रॉयड यूजर्स इस समय साइबर खतरों की चपेट में हैं, यह कोई भविष्य का खतरा नहीं, बल्कि मौजूदा स्थिति है।
Google की सलाह: अभी क्या करें यूजर
Google ने यूजर्स को साफ शब्दों में सलाह दी है कि अगर आपका फोन Android 13 या उससे नए वर्जन में अपडेट नहीं हो सकता, तो उसे बदलने पर विचार करें। बिना अपडेट वाले पुराने हाई-एंड फोन से बेहतर है कि नया मिड-रेंज फोन खरीदा जाए, जिसे लंबे समय तक अपडेट मिलें।
समस्या गंभीर
रिपोर्ट में Apple की तुलना भी की गई है, जहां iPhone यूजर्स को iOS 26 पर अपडेट करने के लिए कहा जा रहा है। हालांकि, Apple का मामला अस्थायी है क्योंकि ज्यादातर iPhones को जल्द अपडेट मिल जाएगा। इसके मुकाबले Android की समस्या ज्यादा गंभीर है, क्योंकि कई फोन्स को कभी भी नया अपडेट नहीं मिलेगा।
पुराने एंड्रॉयड फोन अभी खतरनाक
Google ने चेतावनी के अंत में साफ कहा है कि पुराने एंड्रॉयड फोन का इस्तेमाल अब खतरनाक हो चुका है। यूजर्स से अपील की गई है कि वे इस खतरे को नजरअंदाज न करें और मैलवेयर व स्पायवेयर से सुरक्षित रहने के लिए जल्द से जल्द फोन अपग्रेड करें।
हाथी के दिल और दिमाग का वजन कितना होता है?
Feb 13, 2026
दृश्यम से 5 लाख गुना ज्यादा खतरनाक है ये 7 सीरीज
Feb 12, 2026
दिलटूटे आशिक शाहरुख से सीखें ये 9 सबक
Feb 12, 2026
इन 4 राशियों के लिए काफी मुश्किल रहेगा 13 फरवरी का दिन, सतर्क रहें और करें ये उपाय
T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 12 साल पुराना कीर्तिमान ध्वस्त
89KM लंबाई, 65 स्टेशन, 21 इंटरचेंज; ये है भारत का सबसे बड़ा मेट्रो रूट
नई Vande Bharat Sleeper उतरेंगी पटरी पर, अब छोटे शहरों से भी होगी कनेक्टिविटी
The 50: जमाने के सामने अरबाज पटेल ने घुटनों पर बैठकर निक्की तंबोली को किया प्रपोज, जल्द होगी शादी!!
अप्रैल में जिनपिंग से मिलेंगे ट्रंप, बोले- अभी चीन के साथ रिश्ते 'बहुत अच्छे', डील न होने पर ईरान को चेताया
Aaj Ka Itihas,13 February 2026: आज 13 फरवरी का इतिहास, जानें देश दुनिया में होने वाली प्रमुख घटनाएं
Bangladesh Election: बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत, अगले PM बनने की राह पर तारिक रहमान
आज 13 तारीख का शुक्रवार शुभ नहीं है क्या, क्यों लोग डरते हैं इस डेट से, जानें आज का दिन सच में अनलकी है क्या
आज का प्लैटिनम का रेट 13 फरवरी 2026: आज सुबह क्या है कीमत, जानें दिल्ली, मुंबई समेत अपने शहर के दाम
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited