Noida में आज इस मॉल में खुल रहा है UP का पहला Apple Store, मिलेंगे एप्पल के प्रीमियम प्रोडक्ट्स

First Apple Store in UP: Apple फैंस के लिए गुड न्यूज है। टेक दिग्गज भारत में अपना एक और नया स्टोर ओपन करने जा रही है। कंपनी आज नोएडा में अपना एक नया ऑफिशियल स्टोर करने जा रही है। यहां फैंस को एप्पल के कई बेहतरीन प्रोडक्ट देखने को मिलेंगे।

अगर आप एप्पल प्रोडक्ट के फैंस है और उत्तर प्रदेश के निवासी हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दरअसल यूपी में अब एप्पल का पहला ऑफिशियल स्टोर खुलने जा रहा है। इससे एप्पल फैंस के करोड़ों यूजर्स को बड़ी सहूलियत मिलने वाली है।
01 / 07
Image Credit : IStock

​अगर आप एप्पल प्रोडक्ट के फैंस है और उत्तर प्रदेश के निवासी हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दरअसल यूपी में अब एप्पल का पहला ऑफिशियल स्टोर खुलने जा रहा है। इससे एप्पल फैंस के करोड़ों यूजर्स को बड़ी सहूलियत मिलने वाली है।

अगर आप नया आईफोन या फिर मैकबुक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दें कि यूपी के नोएडा शहर में आज एप्पल अपना नया स्टोर ओपन करने जा रहा है। कंपनी इस स्टोर को नोएडा स्थित डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया में खोल रहा है।
02 / 07
Image Credit : IStock

अगर आप नया आईफोन या फिर मैकबुक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दें कि यूपी के नोएडा शहर में आज एप्पल अपना नया स्टोर ओपन करने जा रहा है। कंपनी इस स्टोर को नोएडा स्थित डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया में खोल रहा है।

DLF में खुलने वाला एप्पल का यह स्टोर कंपनी का भारत में पांचवा स्टोर होगा। इससे पहले कंपनी मुंबई दिल्ली बेंगलुरु और पुणे में एप्पल स्टोर को ओपन कर चुकी है। नोएडा के इस एप्पल स्टोर में ग्राहकों की सहूलियत के लिए कंपनी करीब 80 एक्सपर्ट को भी रखने वाली है।
03 / 07
Image Credit : IStock

DLF में खुलने वाला एप्पल का यह स्टोर कंपनी का भारत में पांचवा स्टोर होगा। इससे पहले कंपनी मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और पुणे में एप्पल स्टोर को ओपन कर चुकी है। नोएडा के इस एप्पल स्टोर में ग्राहकों की सहूलियत के लिए कंपनी करीब 80 एक्सपर्ट को भी रखने वाली है।

Noida Apple Store में आपको लेटेस्ट आईफोन सीरीज समेत Apple Watch iPad और Macbook की पूरी सीरीज मिलने वाली है। ऑफिशियल स्टोर में ग्राहकों को एप्पल की प्रीमियम सर्विस का एक्सपीरियंस मिलने वाला है।
04 / 07
Image Credit : IStock

Noida Apple Store में आपको लेटेस्ट आईफोन सीरीज समेत, Apple Watch, iPad और Macbook की पूरी सीरीज मिलने वाली है। ऑफिशियल स्टोर में ग्राहकों को एप्पल की प्रीमियम सर्विस का एक्सपीरियंस मिलने वाला है।

कंपनी ग्राहकों को Apple Trade-In के जरिए पुरानी डिवाइस एक्सचेंज और EMI सुविधा भी उपलब्ध कराएगी। कंपनी ने पूरे स्टोर को इस तरह से डिजाइन किया है ताकि ग्राहक अपने फेवरेट डिवाइस का पूरा लाभ उठा सकें और उसकी डिटेल जानकारी ले सकें।
05 / 07
Image Credit : IStock

कंपनी ग्राहकों को Apple Trade-In के जरिए पुरानी डिवाइस एक्सचेंज और EMI सुविधा भी उपलब्ध कराएगी। कंपनी ने पूरे स्टोर को इस तरह से डिजाइन किया है ताकि ग्राहक अपने फेवरेट डिवाइस का पूरा लाभ उठा सकें और उसकी डिटेल जानकारी ले सकें।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नोएडा के डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया में स्थित यह स्टोर 824078 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार कंपनी की तरफ से इस पूरे एरिया को करीब 11 साल की लीज पर लिया गया है। रिपोर्ट की मानें तो कंपनी इसके लिए हर महीने 45 लाख से ज्यादा का किराया देगी।
06 / 07
Image Credit : IStock

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नोएडा के डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया में स्थित यह स्टोर 8,240.78 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कंपनी की तरफ से इस पूरे एरिया को करीब 11 साल की लीज पर लिया गया है। रिपोर्ट की मानें तो कंपनी इसके लिए हर महीने 45 लाख से ज्यादा का किराया देगी।

आपको बता दें कि कंपनी की तरफ से लीज एग्रीमेंट 25 फरवरी 2025 को साइन किया गया था। CRE Matrix के अनुसार एप्पल ने DLF मॉल के ग्राउंड फ्लोर पर स्टोर के लिए छह यूनिट लीज पर ली हैं। बताया जा रहा है कि किराए की यह डील भारत के रिटेल सेक्टर में सबसे हाई-प्रोफाइल डील में से एक है।
07 / 07
Image Credit : IStock

आपको बता दें कि कंपनी की तरफ से लीज एग्रीमेंट 25 फरवरी 2025 को साइन किया गया था।. CRE Matrix के अनुसार, एप्पल ने DLF मॉल के ग्राउंड फ्लोर पर स्टोर के लिए छह यूनिट लीज पर ली हैं। बताया जा रहा है कि किराए की यह डील भारत के रिटेल सेक्टर में सबसे हाई-प्रोफाइल डील में से एक है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited