लापता हो रहे हैं लोग!...स्मार्टफोन में तुरंत ऑन कर लें ये 3 सेटिंग, Emergency में तुरंत पहुंचेगी मदद
स्मार्टफोन में कई तरह के सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। आज हम आपको तीन ऐसी सेटिंग की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें आपको तुरंत ऑन कर लेना चाहिए। ये तीनों सेटिंग आपातकालीन हालात में आपको मदद करेंगी।
दिल्ली में पिछले कुछ समय से लापता लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में 800 से अधिक लोग अचानक गायब हो गए। बताया जा रहा है कि गायब हुए लोगों में बच्चे और महिलाओं की संख्या अधिक है।
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक 1 जनवरी से 15 जनवरी के बीच में करीब 800 लोग लापता हुए हैं। यह सिर्फ एक खबर ही नहीं है बल्कि एक बड़ा अलर्ट है। अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो ऐसे हालात में आपका फोन आपकी बड़ी मदद कर सकता है।
मोबाइल फोन सिर्फ कॉलिंग या फिर चैटिंग के लिए नहीं होता बल्कि इसमें कई ऐसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं जो इमरजेंसी कंडीशन में यूजर्स की बड़ी मदद करते हैं। आइए आपको फोन के कुछ ऐसे सेफ्टी फीचर्स बताते हैं जिन्हें आपको तुरंत ऑन कर लेना चाहिए। ये सभी फीचर्स आपको मुश्किल हालात में बड़ी मदद करेंगे।
Live Location Sharing को ऑन रखें
आज के समय में आने वाले हर एक स्मार्टफोन में Live Location Sharing शेयरिंग का फीचर मिलता है। इस फीचर को ऑन करके आप अपने परिवार वालों के अपनी रियल लोकेशन के बारे में जानकारी दे सकते हैं। बच्चे, महिलाओं और बच्चों के लिए यह काफी फायदेमंद फीचर है। अगर आपके घर का कोई बच्चा अकेले बाहर जाता है तो WhatsApp या Google Maps में उसकी लाइव लोकेशन देख सकते हैं।
Find My Device को इनेबल करें
स्मार्टफोन खोने या फिर किसी अनहोनी के हालात में Find My Device (Android) काफी काम आता है। अगर आपके पास आईफोन है तो आपको उसमें यह फीचर Find My iPhone के नाम से मिलेगा। इस फीचर की मदद से आप फोन की लाइव लोकेशन के साथ साथ आकिरी लोकेशन को भी देख पाएंगे। इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि फोन बंद होने पर भी उसकी आखिरी लोकेशन पता चल जाती है।
Emergency SOS फीचर ON रखें
Emergency SOS स्मार्टफोन का बहुत ही यूजफुल फीचर है। यह एक ऐसा फीचर है जो आपातकालीन स्थिति में मदद पहुंचाने के लिए जाना जाता है। इस फीचर की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको फोन को अनलॉक करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
बंद फोन से पहुंच जाएगी लोकेशन
आप Emergency SOS के लिए अपने कुछ खास लोगों के मोबाइल नंबर को जोड़ सकते हैं। इसको इस्तेमला करने के लिए अनलॉक कंडीशन पर पावर बटन को सिर्फ 3 से 5 बार दबाना पड़ेगा और उस व्यक्ति के पास कॉल पहुंच जाएगी जिसका नंबर आपने सेट किया होगा। इसके साथ ही यह फीचर लोकेशन भी शेयर करता है।
प्रेग्नेंसी में Surbhi Jyoti पर चढ़ा नूर, ग्रीन सूट पहने हाथ में फूल लिये नजाकत से फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
फ्रांस के रूप में भारत को मिला दूसरा 'रूस'? हथियारों की आपूर्ति में दूसरे नंबर पर आ गया है यह यूरोपीय देश
भारतीय रेलवे ने कमाल कर दिया, अब ट्रेन खुद बजाएगी हॉर्न
रोज सुबह पेट साफ रखने के लिए क्या करें, नियमित बस 1 योगासन से दूर होगी पुरानी कब्ज
Delhi-NCR Rain : दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने दिखाए तेवर, गरज-चमक संग बारिश करेगी तरबतर; 24 घंटे IMD का अलर्ट
जिनेवा बातचीत के बीच रूस ने 29 मिसाइलें, 400 ड्रोन तैनात करके 'बड़ा हमला' किया, यूक्रेन का दावा
Ajab Gajab: पेड़ों पर उल्टा लटक सकती है ये अनोखी बिल्ली, जानिए क्यों मानी जाती है इतनी खास
O Romeo Box Office Collection Day 5: 40 करोड़ी होने से एक इंच दूर है शाहिद-त्रिप्ती की फिल्म, कमाए इतने करोड़
प्रेग्नेंसी में Surbhi Jyoti पर चढ़ा नूर, ग्रीन सूट पहने हाथ में फूल लिये नजाकत से फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
फ्रांस के रूप में भारत को मिला दूसरा 'रूस'? हथियारों की आपूर्ति में दूसरे नंबर पर आ गया है यह यूरोपीय देश
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited