CBSE बोर्ड रिजल्ट ही नहीं DigiLocker, UMANG App से इन सरकारी स्कीम की पीडीएफ को भी डाउनलोड कर सकते हैं

DigiLocker और UMANG App सिर्फ स्कूल रिजल्ट देखने के लिए नहीं होते है। इनका इस्तेमाल आप कई सारी सरकारी दस्तावेज के पीडीएफ को डाउनलोड करने के लिए भी कर सकते हैं।

Authored by: गौरव तिवारीUpdated May 13 2026, 13:54 IST
सरकारी दस्तावेज अब डिजटली उपलब्धImage Credit : IStock01 / 08

सरकारी दस्तावेज अब डिजटली उपलब्ध

टेक्नोलॉजी की दुनिया में अब ज्यादातर काम डिजटली हो रहे हैं। 10th और 12th के रिजल्ट हों या फिर कोई सरकारी दस्तावेज हों वो अब आपको डिजिटली उपलब्ध हो जाते हैं।

रिजल्ट के अलावा भी बहुत काम आते हैंImage Credit : IStock02 / 08

रिजल्ट के अलावा भी बहुत काम आते हैं

सीबीएसई बोर्ड 12th का रिजल्ट कुछ ही समय में आने वाला है। स्टूडेंट डिजीलॉकर और उमंग ऐप के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं लेकिन क्या आपको मालूम है कि ये दोनों ही ऐप्स स्कूल के रिजल्ट के अलावा भी बहुत से काम के लिए होते हैं।

पेपरलेस गवर्नेंस की सुविधाImage Credit : IStock03 / 08

पेपरलेस गवर्नेंस की सुविधा

इन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कई योजनाओं, सर्टिफिकेट्स और जरूरी दस्तावेजों के PDF भी आसानी से डाउनलोड किए जा सकते हैं। भारत सरकार का उद्देश्य नागरिकों को “पेपरलेस गवर्नेंस” की सुविधा देना है, ताकि लोग घर बैठे अपने दस्तावेज सुरक्षित तरीके से एक्सेस कर सकें।

आधार कार्ड PDFImage Credit : IStock04 / 08

आधार कार्ड PDF

Unique Identification Authority of India द्वारा जारी आधार कार्ड की डिजिटल कॉपी आसानी से डाउनलोड की जा सकती है। जरूरत पड़ने पर इसे कहीं भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

ड्राइविंग लाइसेंस और RCImage Credit : IStock05 / 08

ड्राइविंग लाइसेंस और RC

Ministry of Road Transport and Highways से जुड़े दस्तावेज जैसे- Driving Licence, Vehicle Registration Certificate (RC) और Pollution Certificate को आप इन ऐप्स से डाउनलोड कर सकते हैं।

पैन कार्ड PDFImage Credit : IStock06 / 08

पैन कार्ड PDF

Income Tax Department से जुड़ा e-PAN भी डाउनलोड किया जा सकता है। यह डिजिटल फॉर्मेट में पूरी तरह वैध माना जाता है।

सरकारी योजनाओं के सर्टिफिकेटImage Credit : IStock07 / 08

सरकारी योजनाओं के सर्टिफिकेट

कई सरकारी योजनाओं से जुड़े दस्तावेज और प्रमाणपत्र भी डाउनलोड किए जा सकते हैं, जैसे- आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, किसान संबंधित रिकॉर्ड, पेंशन दस्तावेज को भी आप इन ऐप्स पर डाउलोड कर सकते हैं।

बीमा और पेंशन से जुड़े दस्तावेजImage Credit : IStock08 / 08

बीमा और पेंशन से जुड़े दस्तावेज

Employees' Provident Fund Organisation और अन्य विभागों की सेवाओं के जरिए- PF स्टेटमेंट, पेंशन रिकॉर्ड, बीमा पॉलिसी दस्तावेज भी डाउनलोड किए जा सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!