Smartphone On EMI: EMI पर खरीद रहे हैं फोन, तो इन बातों का रखें खास ध्यान

Smartphone On EMI: आज के जमाने में EMIs की वजह से किसी भी चीज को खरीदना काफी आसान हो गया है। कार हो या घर, लोग EMI पर इन्हें खरीद लेते हैं और फिर अपनी सैलरी से धीरे-धीरे EMI का भुगतान करते रहते हैं। यहां तक कि अब स्मार्टफोन भी EMI पर खरीद सकते हैं। अब काफी लोग स्मार्टफोन EMI पर ही लेते हैं और फिर धीरे-धीरे EMI का भुगतान करते रहते हैं। लेकिन घर हो, कार हो या फिर स्मार्टफोन ही क्यों न हो, कोई भी चीज EMI पर लेने से पहले उससे संबंधित कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।

स्मार्टफोन खरीदना हुआ आसान
01 / 05
Image Credit : IStock

स्मार्टफोन खरीदना हुआ आसान

अब स्मार्टफोन खरीदना बेहद आसान है। कोई भी व्यक्ति बेहद आसानी से EMI पर स्मार्टफोन ले सकता है। लेकिन इससे पहले कि आप EMI पर फोन खरीदने के बारे में विचार करें हम आपको कुछ खास बातों के बारे में बताना चाहते हैं जिनका ध्यान आपको EMI पर फोन खरीदने से पहले रखना चाहिए।

क्या EMI पर ले रहे हैं फोन
02 / 05
Image Credit : IStock

क्या EMI पर ले रहे हैं फोन

क्या आप भी EMI पर स्मार्टफोन खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं? अगर हां तो इससे पहले आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आप EMI पर फोन खरीद रहे हैं तो आपको क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए।

लंबी अवधि से बचें
03 / 05
Image Credit : IStock

लंबी अवधि से बचें

हालांकि अगर आप एक स्मार्टफोन ज्यादा अवधि वाली EMI पर लेते हैं तो आपको हर महीने कम रकम का भुगतान करना पड़ेगा लेकिन ज्यादा लंबी अवधि की EMI पर आपको अधिक ब्याज का भुगतान करना पड़ता है।

बेस्ट डील का करें इंतजार
04 / 05
Image Credit : IStock

बेस्ट डील का करें इंतजार

स्मार्टफोन लेने से पहले बेस्ट डील का इंतजार करें। त्योहारों के आस पास फोनों पर नो कॉस्ट EMI जैसे ऑफर्स भी मिलते हैं। इसके साथ ही कई बार स्मार्टफोन सेल में भी आपके हाथ बेहतर डील लग सकती है।

इंश्योरेंस है जरूरी
05 / 05
Image Credit : IStock

इंश्योरेंस है जरूरी

अगर आप नया फोन ले रहे हैं तो उसका इंश्योरेंस बेहद जरूरी है। जब भी नया फोन लें तो उसका इंश्योरेंस जरूर करवा लें। अगर EMI पर नया फोन लेते हैं और आगे चलकर फोन चोरी हो जाता है या डैमेज हो जाता है तो भी आपको EMI का भुगतान करना ही पड़ेगा जो आपके लिए घाटे का सौदा हो सकता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited