Amazon 20 मई से इन डिवाइस पर बंद कर रहा है स्टोर सर्विस, आपके पास है तो जान लें जरूरी बात

ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन की तरफ से बड़ा फैसला किया गया है। अगर आप ई-बुक रीडर हैं तो अमेजन के इस फैसले का आप पर सीधा असर पड़ सकता है। अमेजन कुछ डिवाइसेस पर स्टोर सर्विस बंद करने जा रहा है।

Authored by: गौरव तिवारीUpdated Apr 10 2026, 13:08 IST
अगर आपने ई-बुक पढ़ने के लिए किंडल डिवाइस खरीद रखा है तो आपके लिए काम की खबर है। अमेजन की तरफ से किंडल डिवाइसेस को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है।Image Credit : IStock01 / 07

अगर आपने ई-बुक पढ़ने के लिए किंडल डिवाइस खरीद रखा है तो आपके लिए काम की खबर है। अमेजन की तरफ से किंडल डिवाइसेस को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है।

कंपनी की तरफ से किंडल डिवाइसेस इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव करने का ऐलान किया है। अमेजन के इस फैसले का किंडल डिवाइस की सर्विस पर सीधा असर पड़ने वाला है।Image Credit : IStock02 / 07

कंपनी की तरफ से किंडल डिवाइसेस इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव करने का ऐलान किया है। अमेजन के इस फैसले का किंडल डिवाइस की सर्विस पर सीधा असर पड़ने वाला है।

अमेजन की तरफ से तय किया गया है कि कंपनी 20 मई 2026 से पुराने किंडल ई-रीडर और किंडल फायर टैबलेट्स पर किंडल स्टोर की सुविधाओं को बंद करेगी। ऐसे में अगर आपके पास पुराना किंडल डिवाइस है तो आपको थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है।Image Credit : IStock03 / 07

अमेजन की तरफ से तय किया गया है कि कंपनी 20 मई 2026 से पुराने किंडल ई-रीडर और किंडल फायर टैबलेट्स पर किंडल स्टोर की सुविधाओं को बंद करेगी। ऐसे में अगर आपके पास पुराना किंडल डिवाइस है तो आपको थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है।

रिपोर्ट की मानें तो कंपनी इस फैसले में उन डिवाइसेस को शामिल कर सकती है जो कि 2012 या फिर उससे पहले लॉन्च हुए थे। इस फैसले के लागू होने के बाद उन डिवाइसेस के यूजर्स सीधे नई किताबें खरीद या फिर डाउनलोड नहीं कर पाएंगे।Image Credit : IStock04 / 07

रिपोर्ट की मानें तो कंपनी इस फैसले में उन डिवाइसेस को शामिल कर सकती है जो कि 2012 या फिर उससे पहले लॉन्च हुए थे। इस फैसले के लागू होने के बाद उन डिवाइसेस के यूजर्स सीधे नई किताबें खरीद या फिर डाउनलोड नहीं कर पाएंगे।

आपको बता दें कि अमेजन के इस फैसले का असर शुरुआती दौर पर लॉन्च किए गए किंडल डिवाइसेस पर पड़ने वाला है। कंपनी ने 2007 में पहला किंडल डिवाइस लॉन्च किया था। इसके बाद कंपनी ने 2009 और 2010 में किंडल डीएक्स और डीएक्स ग्रेफाइट को मार्केट में उतारा था। 2010 में ही किंडल कीबोर्ड को लॉन्च किया गया था।Image Credit : IStock05 / 07

आपको बता दें कि अमेजन के इस फैसले का असर शुरुआती दौर पर लॉन्च किए गए किंडल डिवाइसेस पर पड़ने वाला है। कंपनी ने 2007 में पहला किंडल डिवाइस लॉन्च किया था। इसके बाद कंपनी ने 2009 और 2010 में किंडल डीएक्स और डीएक्स ग्रेफाइट को मार्केट में उतारा था। 2010 में ही किंडल कीबोर्ड को लॉन्च किया गया था।

कंपनी की तरफ से 2011 में किंडल 4, किंडल टच को पेश किया गया था। 2012 में किंडल 5 की एंट्री हुई थी। इसके बाद 2102 में फर्स्ट जनरेशन का किंडल पेपरव्हाइट मॉडल लॉन्च किया गया था। इसी साल किंडल फायर एचडी 7 और किंडल फायर एचडी 8.9 को भी मार्केट में लॉन्च किया गया था।Image Credit : IStock06 / 07

कंपनी की तरफ से 2011 में किंडल 4, किंडल टच को पेश किया गया था। 2012 में किंडल 5 की एंट्री हुई थी। इसके बाद 2102 में फर्स्ट जनरेशन का किंडल पेपरव्हाइट मॉडल लॉन्च किया गया था। इसी साल किंडल फायर एचडी 7 और किंडल फायर एचडी 8.9 को भी मार्केट में लॉन्च किया गया था।

हालांकि इस फैसले के बीच किंडल डिवाइसेस यूजर्स के लिए एक राहत की खबर यह है कि उन्होंने डिवाइस में जो किताबें डाउनलोड की है उन्हें पढ़ने में किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी। इसके साथ ही उन्होंने जो किताबें खरीदी होंगी उन्हें किंडल मोबाइल ऐप पर भी एक्सेस कर पाएंगे।Image Credit : IStock07 / 07

हालांकि इस फैसले के बीच किंडल डिवाइसेस यूजर्स के लिए एक राहत की खबर यह है कि उन्होंने डिवाइस में जो किताबें डाउनलोड की है उन्हें पढ़ने में किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी। इसके साथ ही उन्होंने जो किताबें खरीदी होंगी उन्हें किंडल मोबाइल ऐप पर भी एक्सेस कर पाएंगे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!