Amazon Republic Day Sale में धड़ाम हुई iPhone 15 की कीमत, पहले दिन ही हुआ बड़ा Price cut
iPhone 15 Massive Price cut: अमेजन ने Great Republic Day Sale लाइव कर दी है। अगर आप आईफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। सेल शुरू होते ही अमेजन ने iPhone 15 की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है। अब आप इस स्मार्टफोन को अब तक की सबसे कम कीमत में खरीद सकते हैं।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Jan 16 2026, 17:56 IST
Image Credit : Digit01 / 08
ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन की तरफ से साल की पहली बड़ी सेल Amazon Great Republic Day Sale 2026 को लाइव कर दिया गया है। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके पास हैवी डिस्काउंट ऑफर के साथ खरीदारी करने का शानदार मौका है।
Image Credit : Digit02 / 08
अगर आपको आईफोन खरीदना है और सेल शुरू होने का इंतजार कर रहे थे तो अब आपके लिए गुड न्यूज है। अमेजन ने ग्रेट रिपब्लिक डे सेल के पहले दिन ही प्रीमियम आईफोन iPhone 15 की कीमत में अब तक की सबसे बड़ी कटौती कर दी है। अगर आप अमेजन के सभी ऑफर्स को मिलाते हैं तो इसे आप 25-30 हजार रुपये में ही खरीद सकते हैं।
Image Credit : Digit03 / 08
iPhone 17 सीरीज आने के बाद पुराने वेरिएंट की कीमत पहले ही काफी नीचे आ चुकी थी। अब 2026 की पहली बड़ी सेल में आप महंगे एप्पल आईफोन्स को बेहद अफोर्डेबल प्राइस में खरीद सकते हैं। कंपनी सभी वेरिएंट पर इस समय धमाकेदार डील्स दे रही है।
Image Credit : Digit04 / 08
iPhone 15 में मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो इसे अमेजन में 69,900 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। हालांकि रिपब्लिक डे सेल के मौके पर कंपनी ग्राहकों को इस पर फ्लैट 8% का डिस्काउंट दे रही है। इस ऑफर के साथ आप इसे सिर्फ 63,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं।
Image Credit : Digit05 / 08
iPhone 15 के दूसरे ऑफर्स की बात करें तो अमेजन ग्राहकों को इस पर धमाकेदार बैंक ऑफर्स भी दे रहा है। आपको इस प्रीमियम फोन की खरीदारी पर 1000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट SBI क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा। इसके अलावा आप अमेजन कैशबैक ऑफर में 1919 रुपये तक की बचत कर पाएंगे। अगर आपका बजट कम है तो आप इसे सिर्फ 1668 रुपये की EMI पर खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
Image Credit : Digit06 / 08
iPhone 15 ग्राहकों को इस पर अच्छा खासा एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। अगर आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज कराते हैं तो 44,000 रुपये तक की बचत कर पाएंगे। अगर आपको इस ऑफर की पूरी वैल्यू मिल जाती है तो आप इस महंगे स्मार्टफोन को सिर्फ 23,999 रुपये में खरीद पाएंगे। हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की वर्किंग और फिजिकल कंडीशन पर निर्भर करेगी।
Image Credit : Digit07 / 08
iPhone 15 के फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको एल्यूमिनियम फ्रेम डिजाइन के साथ IP68 रेटिंग मिलती है। स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.1 इंच का सुपर रेटिना डिस्प्ले दिया है। इसके साथ ही इसमें आपको आउट ऑफ द बॉक्स iOS 17 का सपोर्ट मिलेगा। एप्पल ने इसमें परफॉर्मेंस के लिए Apple A16 Bionic चिपसेट दिया है।
Image Credit : Digit08 / 08
फोटोग्राफी के लिए एप्पल आईफोन 15 में आपको रियर पैनल में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 48 + 12 मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। स्मार्टफोन में आपको 6GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज मिलती है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें आपको 3349mAh की बड़ी बैटरी मिलती है।