Airtel ने 40 करोड़ मोबाइल यूजर्स की बढ़ा दी टेंशन, 365 दिन वाला रिचार्ज प्लान कर दिया महंगा
Airtel Price Hike: एयरटेल ने अपने 40 करोड़ ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने अपने एक पॉपुलर रिचार्ज प्लान की कीमत में 25% तक की बढ़ोतरी कर दी है। एयरटेल के इस फैसले का सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ने वाला है।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Feb 6 2026, 20:23 IST
Image Credit : Airtel/Digit01 / 07
एयरटेल देश की दूसरी सबस बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। मोबाइल यूजर्स जहां पहले से ही महंगे रिचार्ज प्लान्स की मार झेल रहे थे अब एयरटेल ने उनकी टेंशन और बढ़ा दी है।
Image Credit : Airtel/Digit02 / 07
एयरटेल ने साल की शुरुआत में ही मोबाइल यूजर्स को बड़ा झटका दे दिया है। कंपनी ने अपनी लिस्ट के पॉपुलर प्रीपेड रिचार्ज प्लान की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। मतलब अब एयरटेल यूजर्स को अधिक पैसे खर्च करने होंगे।
Image Credit : Airtel/Digit03 / 07
हैरानी की बात यह है कि एयरटेल ने अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लान को चार गुना तक महंगा कर दिया है। इस प्लान को कंपनी ने 4000 रुपये में लॉन्च किया था। अब इस प्लान को लेने के लिए यूजर्स को 999 रुपये पहले से अधिक खर्च करने होंगे।
Image Credit : Airtel/Digit04 / 07
एयरटेल हमेशा से ही ARPU यानी एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर को बढ़ाने को लेकर बातचीत करती रही है। इस संबंध में एयरटेल की तरफ से कई बार बयान भी दिया गया है। आइए आपको उस रिचार्ज प्लान के बारे में डिटेल से बताते हैं जिसकी कीमत बढ़ी है।
Image Credit : Airtel/Digit05 / 07
एयरटेल की लिस्ट में 365 दिन वाला इंटरनेशनल रोमिंग पैक मौजूद है। इस रिचार्ज प्लान की कीमत 4000 रुपये है। कंपनी अब इस प्लान को 4,999 रुपये की कीमत में ऑफर कर रही है। एयरटेल ने बढ़ी हुई लिस्ट के साथ इस प्लान को वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिया है।
Image Credit : Airtel/Digit06 / 07
इस इंटरनेशनल रोमिंग पैक में मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को ऑनबोर्ड 5GB डेटा मिलता है। इसके अलावा प्लान में आपको इनकमिंग कॉल्स के लिए 100 मिनट भी उपलब्ध कराए जाते हैं। इसके साथ ही इसमें यूजर्स को 100 आउटगोइंग एसएमएस भी मिलते हैं।
Image Credit : Airtel/Digit07 / 07
बता दें कि अगर इस प्लान को लेने वाला कोई यूजर भारत में है तो उसे अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। इसके साथ ही हर दिन ग्राहकों को 1.5GB डेटा भी दिया जाता है। प्लान में डेली 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं।